शंखोद्वार तीर्थ में हिंदू सम्मेलन संपन्न, सोशल मीडिया पर तीज त्यौहारों का मजाक उड़ाया जा रहा है बंद होना चाहिए

शंखोद्वार तीर्थ में हिंदू सम्मेलन संपन्न, सोशल मीडिया पर तीज त्यौहारों का मजाक उड़ाया जा रहा है बंद होना चाहिए
खड़ावदा। क्षेत्र के ग्राम ढलमु में पशुपतिनाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा शंखों दुवार तीर्थ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ पशुपतिनाथ हिंदू सम्मेलन समिति ने व्यापक तैयारियां की थी हजारों लोग इस सम्मेलन में जुटे वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी चीज में दिखावा ना करें शादी विवाह में तर तरह के फिल्मों से प्रेरित होकर दिखावे किये जा रहें हैं जिससे फिजुल खर्चीं बढ़ रही है उन्होंने सभी सनातनी लोगों से मिलजुल कर एकजुट रहने की अपील की तथा मृत्यु भोज आदि में भी सीमित खर्च करने की अपील उपस्थित जनता से की वेदों के अनुसार चार वर्ण ही बनाए गए हैं परंतु अनेक पंथ पंथागम बनकर लोग जातियों में बंट गए उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बेहद जरूरी है। सभी लोग आपस में बोलचाल रखें परिवार के लोग मिलजुलकर रहे तथा परिवार के लोग महीने 15 दिन में एक बार सामूहिक भोजन करें। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में दाढ़ी रखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है जो की चिंता जनक है साथी ही युवाओं में बाल काटने की फेंशन भी जारी है सोशल मीडिया के प्रभाव से रिल्स बनाने और अन्य बेहूदा चीज सोशल मीडिया पर डाली जा रही है जिसमें हिंदू धर्म के तीज त्योहारों का खुलकर उपहास उड़ाया जाता है।यह बंद होना चाहिए।सोशल मीडिया से उन्होंने अच्छा चीजों में उपयोग करने की अपील भी की बाद में सामूहिक समरसता भोज का आयोजन हुआ जिसमें सभी लोगों ने एक पंक्ति में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की स्थानीय समिति का भी अच्छा सहयोग को प्राप्त हुआ विभाग शारीरिक प्रमुख परशराम राठौर संत कथा वाचक पुलकित जी नागर मंदसौर संत कथा वाचक मनोहर लाल जी पाराशर डंडेडी चारभुजा नाथ का पाथेय प्राप्त हुआ उक्त हिंदू सम्मेलन में मंडल के 14 गांव के हिंदू समाज के लोग सम्मिलित हुए कार्यक्रम के पश्चात भारत माता की आरती एवं सहभोज प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।



