मंदसौर

सूर्य नमस्कार से तन, मन के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है -कलेक्टर श्रीमती गर्ग

स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा हम सभी को ऊर्जा से सराबोर करती है

मंदसौर।स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन संजय गांधी उद्यान, मंदसौर में किया गया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री सुधीर सिंह निगवाल सहित जिला अधिकारीगण, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों एवं पंचायतों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को सभी स्थानों पर देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई एवं समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि सूर्य नमस्कार तन, मन के साथ मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। इसे हम सभी को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में अवश्य अपनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी समाज को ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं। प्रत्येक नागरिक का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। शरीर को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम योग है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के माध्यम से योग के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने से न केवल स्वास्थ्य उत्तम रहता है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। योग से अनेक बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। सूर्य नमस्कार में योग के लगभग सभी आसनों का समावेश होता है, जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

===============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}