हरियाणाइतिहास दर्शन

आज 14 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

 

आप सभी को मकर संक्रान्ति एवं षट्तिला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🙏

आज 14 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

🌹

14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1514 – पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।

1641 – यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।

1659 – एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।

1703 – भूकंप ने इटली नॉरकिए को झकझोर दिया। 

1717 – एम्स्टर्डम में जर्मन जमाकर्ता नेता “सजको” को मौत की सजा सुनाई गई।

1724 – स्पेन के राजा फिलिप V ने अपने 16 वर्षीय बेटे लुइस प्रथम के लिए सिंहासन का त्याग किया।

1758 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।

1760 – फ्रांसीसी जनरल लैली ने अपने उपनिवेश पाँडिचेरी को ब्रिटिश कप्तान आयरे कूट को सौंप दिया।

1761 ‌- पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।

1784 – अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।

1809 – इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट’ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।

1858 – नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।

1867 – पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

1907 – जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

1912 – रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1914 – हेनरी फोर्ड ने मॉडल-टी कार के उत्पादन के लिए उन्नत असेम्बली लाइन तकनीक की।

1918 – फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

1938 – बेलूर मठ के श्री रामकृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा की गई।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोरक्को की कासाब्लांका बंदरगाह पर इसी नाम से एक ऐतिहासिक सम्मेलन आरंभ हुआ।

1950 – ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।

1954 – जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।

1962 – अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।

1965 – भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की स्थापना तमिलनाडु के तंजावुर शहर में की गई।

1966 – इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।

1974 – विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।

1975 – सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।

1975 – नार्वे की अनीता वोल्ड ने 98 मीटर की दूरी के साथ महिलाओं की स्की कूद का विश्व रिकार्ड बनाया।

1980 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों के बाहर निकलने की मांग की।

1982 – श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

1985 – हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।

1986 – मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।

1986 – ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।

1989 – इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।

1992 – इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।

1992 – पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।

1994 – 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया। 

1994 – एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं।

1994 – यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।

1998 – पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।

1999 – भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।

1999 – बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2000 – कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।

2001 – अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये ।

2001 – मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा।

2002 – आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में चीन भारत के साथ , भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज़ ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी।

2005 – जम्मू – कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।

2007 – नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।

2008 – उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हज़ार किमी लम्बी ‘गंगा एक्सप्रेस वे योजना’ का काम सौंपने की संस्तृति की।

2008 – फ़्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।

2009 – सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

2011 – जन विरोध और क्रांति के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति जायन अल-आबिदिन बिन अली देश छोड़ सऊदी अरब भागे। 

2017- बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबने से कम से कम 24 लोगों की मृत्यु।

2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए पहले फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल पुरस्कार से सम्मानित।

2019 – ईरान में एक मालवाहक विमान दुर्घटना में पंद्रह लोगों के मारे जाने की आशंका ।

2019 – एवनफील्डः नवाज की सजा पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज।

2020 – अफगानिस्‍तान में हुए 2 बम विस्‍फोटों में 2 बच्‍चों की मौत और 9 लोग घायल।

2020 – आठ देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘शंघाई सहयोग संगठन’ (एससीओ) ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को एससीओ के आठ अजूबो में शामिल किया।

2020 – केरल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला पहला राज्य बना।

2020 – अमेरिका ने चीन को करेंसी मैनीपुलेटर की सूची से हटाया।

2021 – नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्‍यावली तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे।

2021 – आरसीएस-उड़ान के अंतर्गत हिसार हवाई अड्डे का शुभारम्भ हुआ।

2021 – भारत का पहला स्वदेशी 9 एमएम मशीन पिस्तौल संयुक्त रूप से डीआरडीओ तथा भारतीय सेना द्वारा विकसित किया गया।

2022 – मकर संक्रांति पर प्रथम ‘वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम’ में एक करोड़ लोग शामिल हुए।

2023 – ओडिशा के कटक में मकर मेला के दौरान भगदड़ में एक की मौत व 20 जख्मी हुए।

2023 – भारत में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए भू-स्थानिक हैकथॉन का शुभारंभ हुआ।

2023 – ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्‍करण ढाका में शुरू हुआ।

2024 – मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग, भीष्म का शुभारंभ हुआ।

2025 – केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ किया।

 14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1551 – अबुल फ़ज़ल- मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक।

1804 – मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।

1875 – प्रसिद्ध वेदांती, संगीतज्ञ, दार्शनिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलबर्ट श्वाइत्सर का जन्म हुआ।

1886 – मंगूराम – समाज सुधारक थे।

1896 – सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।

1899 – कश्मीर के रक्षक व देश के पहले महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह।

1905 – दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1918 – सुधाताई जोशी – पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं।

1921 – बिन्देश्वरी दुबे – बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ।

1926 – लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।

1934 – पर्वत पुरूष दशरथ माँझी जिन्होंने अकेले 22 वर्षों तक नि:शुल्क छेनी-हथौड़ा से पहाड़ को काटकर सड़क का निर्माण किया (जन्म वर्ष 1929 का भी वर्णन)।

1942 – योगेश कुमार सभरवाल – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।

1950 – जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु।

1951 – ओ. पन्नीरसेल्वम – भारतीय राजनीतिज्ञ व तमिलनाडु के छठे मुख्यमंत्री।

1967 – अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।

1977 – फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।

1979 – वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज डरेन गंगा का जन्म हुआ। 

 14 जनवरी को हुए निधन👉

1742 – दुनिया को हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविद एडमंड हेली का निधन हुआ।

2016 – राजेश विवेक – भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन के लिए जाने जाते हैं। 

2017 – सुरजीत सिंह बरनाला – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु , उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व राज्यपाल।

2020 – अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के पूर्व उपाध्यक्ष पीटी उम्मेर कोया का केरल में लंबी बीमारी के बाद निधन।

2022 – रोहतक के डोभ से कैप्टन साहिल वत्स (26) की माइनस 14 डिग्री तापमान में ड्यूटी देते हुए हृदय गति रुक जाने से निधन हुआ।

2023 – जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी (76) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2024 – ऑस्ट्रेलियाई युद्ध-विरोधी कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ व कलाकार जोन कॉक्सहेज उर्फ रोचेस्टर (93) का निधन हुआ।

2025 – ब्रिटिश अभिनेता और हास्य कलाकार टोनी स्लैटरी (65) का निधन हुआ।

14 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 सूर्य मकर / माघ संक्रान्ति पर्व।

🌟 निरयण सूर्य उत्तरायण।

🌟 पोंगल (द.भा.)।

🌟 माघ बिहू (आसाम)।

🌟 खिचड़ी उत्सव गोरखपुर।

🌟 देवदर्शन दिवस (जैन)।

🌟 संत श्री निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर।

🌟 श्री मार्लेश्वर यात्रा 14 – मराल (रत्नागिरी)।

🌟 गंगासागर यात्रा / मेला।

🌟 श्री बिन्देश्वरी दुबे जयन्ती।

🌟 श्री ओ. पन्नीरसेल्वम जन्म दिवस।

🌟 श्री सुरजीत सिंह बरनाला स्मृति दिवस।

🌟 श्रीमती महाश्वेता देवी जयन्ती।

🌟 सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे , 8वां , प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को)।

🌟 भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का 60वां स्थापना दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}