दलावदा मंडल का भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ समापन

दलावदा मंडल का भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ समापन
दलावदा । गांव मे इस सम्मेलन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना, संगठित करना तथा सनातन धर्म की मूल भावना को मजबूत करना रहा।
इस विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संत श्री श्री अनिल दास आनी अखाड़ा उज्जैन एवं पंडित श्री बलदेव शर्मा व धर्मजागरण प्रांत प्रचार सदस्य श्री विकास चोधरी एवं महिला वक्ता पतंजलि तहसील अध्यक्ष उमा कुंवर राठौर सभी वक्ताओं का प्रेरणादायक उद्बोधन में हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एकता के सूत्र में बंधने की अत्यंत आवश्यकता है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जब हिंदू समाज संगठित रहेगा, तभी हमारी संस्कृति, परंपराएं और सनातन धर्म सुरक्षित रह पाएंगे।”
पंडित श्री ने सनातन धर्म के गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अपनी धर्म-संस्कृति को पहचानने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज सदैव सहिष्णुता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता आया है।
सम्मेलन के दौरान हिंदू एकता, सामाजिक समरसता, धर्म जागरण और सांस्कृतिक चेतना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और हिंदू समाज में आत्मविश्वास व जागरूकता का संचार करते हैं।
समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने हिंदू समाज की एकता, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। विराट हिंदू सम्मेलन ने ग्राम दलावदा में हिंदू चेतना और स्वाभिमान को और अधिक सशक्त किया।



