नीमचमध्यप्रदेश

जिला शैक्षिक सम्मेलन को लेकर शिक्षकों में अपार उत्साह

नीमच
डॉ बबलु चौधरी

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला

शाखा नीमच द्वारा विशाल जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन पाटीदार धर्मशाला भादवा माता पर किया जा रहा है। सम्मेलन में शिक्षकों की सहभागिता हेतु पदाधिकारी बंधुओं द्वारा सघन संपर्क किया जा रहा है और सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।

*सम्मेलन के मुख्य आकर्षण*

– जिले के तीनों विधायक महोदय व जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय शिरकत करेंगे
– शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण हेतु शंखनाद किया जाएगा
– मातृशक्ति का सहयोग व उपस्थिति भी को लेकर भी शिक्षिकाओं द्वारा सकारात्मक भावना देखी जा रही है

*सम्मेलन का उद्देश्य*

सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को उठाना और उनके निराकरण के लिए प्रयास करना है। साथ ही, शिक्षकों को एक मंच पर लाकर उनकी एकता और संगठन को मजबूत करना है।

*सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान*

– राकेश पुरोहित ब्लाक अध्यक्ष मनासा
– हुकुम सिंह चुंडावत ब्लाक अध्यक्ष नीमच
– दिनेश सेन ब्लाक अध्यक्ष जावद
– नरेंद्र सिंह तंवर तहसील अध्यक्ष मनासा
– गिरधारी लाल धनगर तहसील अध्यक्ष रामपुरा
– सत्यनारायण राठौर तहसील अध्यक्ष नीमच
– नंदकिशोर गुर्जर तहसील अध्यक्ष जीरन
– राजेन्द्र नागर तहसील अध्यक्ष जावद
– मदनलाल धाकड़ तहसील अध्यक्ष सिंगोली
ने किया है

अधिक से अधिक शिक्षक सम्मेलन में उपस्थित होकर संगठन को शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}