पोरवाल महासंघ दिल्ली का 77 वा अधिवेशन 11 जनवरी को कानपुर मे

सिंहस्थ महाकुम्भ 2028 में कैंप लगाने सहित कई सामाजिक विषयो पर लिए जावेगे निर्णय
नाहरगढ़:- अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजि.) नई दिल्ली का 77 वा अधिवेशन आगामी 11 जनवरी 2026 रविवार को उत्तरप्रदेश के कानपुर मे आयोजित होगा !
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजी.) नई दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व वर्तमान राष्ट्रीय संरक्षक मुकेश गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया कि पोरवाल महासंघ के 1989 मे गठन के बाद इसके 9 वे कार्यकाल की प्रथम कार्यकारिणी बैठक व 77 बात अधिवेशन आगामी 11 जनवरी को अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा (उत्तरप्रदेश-नई दिल्ली) के सौजन्य से गहोई भवन कानपुर (उत्तरप्रदेश) पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पोरवाल महासंघ से संबंधित सभी 6 महासभाओं अखिल भारतीय जांगड़ा पोरवाल महासभा (शामगढ़),अखिल भारतीय पद्मावती पोरवाल महासभा (कोटा),अखिल भारतीय पुरवाल वैश्य महासभा (नई दिल्ली), अखिल भारतीय गंगराड़े पद्मावती पोरवाल महासभा (खंडवा), अखिल भारतीय दशा वैष्णव पौरवाड महासभा (कुक्षी) के सम्मानित पदाधिकारि व पोरवाल महासंघ के इस समय कार्यकाल के सदस्य उपस्थित रहेंगे,अधिवेशन में पोरवाल समाज में विशेष उपलब्धि प्राप्त कई प्रतिभाओं जिनमे IAS, UPSC, न्यायिक सेवाओं मे सिविल जज, प्रशासकीय सेवाओं मे उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त,राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेल जुडो, फुटबाल, हॉकी, टेबल टेनिस, हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्तर पर कक्षा 10 वी व कक्षा 12 वी मे CBSE माध्यम के टॉपर छात्र-छात्राओं, वरिष्ठजन का प्रतिभा सम्मान समारोह इस अवसर पर रखा जा रहा है!
एजेंडे के बिन्दुओ के अनुसार पोरवाल महासंघ से संबंधित महासभाओं के द्वारा प्रकाशित पत्र- पत्रिकाओं के व्यापक प्रचार प्रसार, पोरवाल महासंघ के विस्तारीकरण और वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ में महासंघ का कैंप लगाने संबंधी चर्चा व कई अन्य विषयो पर निर्णय भी अधिवेशन मे लिए जावेगे साथ ही महासंघ द्वारा बनाए गए विभिन्न चिकित्सा, विधि, पत्रकार, राजनैतिक, युवा,इंजिनियर,महिला, शिक्षा,रोजगार प्रकोष्ठ के द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी भी प्रकोष्ठ संयोजकों द्वारा दी जाएगी!


