नीमच
प्रस्फुटन समिती बोरदिया कला की बैठक सम्पन्न

नीमच -मध्य प्रदेश जन अभियान की नीमच ब्लॉक की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरदिया कला की बैठक 7 जनवरी 2026 को बोरदिया कला में बैठक रखी गई। जिसके मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला नीमच के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की जानकारी दी पर्यावरण और जल संरक्षण एवं समिति के संचालन के अन्य विषय पर चर्चा की इस अवसर पर बैठक में नवापुर संस्थान नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति के राजेंद्र सिंह चौहान , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सेन , सचिव राकेश चौधरी, सदस्य दिनेश प्रजापत , निर्मल सोनी , सतू सेन, निर्मल राठौर, परमानंद भाटी आदि सदस्य उपस्थित थे ।ईस अवसर पर संस्था द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया


