मंदसौर जिलासीतामऊ

शिक्षा अधिकारी पद से श्री मालवीय एवं शिक्षक श्री राठौर के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षा अधिकारी पद से श्री मालवीय एवं शिक्षक श्री राठौर के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

लदुना। सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लदुना में शिक्षा विभाग में अपनी सेवा कि अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होकर सेवानिवृत होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नागुलाल मालवीय व प्रावि करणखेड़ी सहायक शिक्षक श्री राजेंद्रसिंह राठौड़ लदूना का सम्मान समारोह मुख्य अतिथि घुमंतू कार्य प्रवासी समुदाय मालवा प्रांत, जिला संयोजक श्री रूपदेव सिंह सिसोदिया धर्म जागरण मंच विभाग सहसंयोजक अधिवक्ता श्री श्यामदास बैरागी , विशेष अतिथि न्यायाधीश श्री सूर्यपाल सिंह राठौड़ कि अध्यक्षता में सरपंच श्रीमती अंतर बाई भरत पांडे, बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद चौहान, पदाधिकारीयों के अतिथि में समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।तत्पश्चात् सेवानिवृत होने वाले व श्री मालवीय श्री राठौर एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्मान प्राचार्य राधेश्याम बसेर, माध्यमिक विंग प्रभारी अकील मोहम्मद मंसूरी, प्राथमिक विँग प्रभारी उमाशंकर शर्मा, शिक्षक अनिल कुमार परमार, शीतल कुमार जैन, संतोष कुमार जैन, दिलीप कुमार जैन, राजगुरु, योगेश नागर, श्रीमती श्यामा कुंवर शक्तावत, श्रीमती पवित्रा द्विवेदी, पूजा चौहान, पूजा मीणा, श्रीमती मधु शर्मा व आदि शिक्षा जगत परिवार के साथ गणमान्य जन जनप्रतिनिधि गण बालमुकुंद सूर्यवंशी सरपंच, सत्यनारायण प्रजापति खंड संयोजक छोटू परमार अजा मोर्चा अध्यक्ष, संजय मकवाना पूर्व सरपंच, नंदलाल मोड सेवानिवृत्त लेखापाल नरेश परमार, मुकेश पाटीदार व अन्य संगठन व छात्रों ने स्वागत किया उद्बोधन स्वरूप अतिथि महानुभावों द्वारा सेवानिवृत होने वाले शिक्षक साथियों के उज्जवल भविष्य दीर्घायु होने की कामनाएं की, इस अवसर पर निवृतमान बीईओ श्री मालवीय द्वारा उद्बोधन स्वरूप कहा कि मेरे शासकीय सेवा में रहते हुए जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी विपक्ष जनप्रतिनिधि व पत्रकार साथियों का सहयोग रहा और और मैं भविष्य में विभाग की प्रति सच्ची सेवा समर्पण भाव से मार्गदर्शक के रूप में सहयोग करता रहुगा आपका स्नेह प्रेम रहा इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं। संचालन राधेश्याम लोहार ने किया वह आभार प्राचार्य राधेश्याम बसेर ने माना।

उल्लेखनीय कि श्री नागुलाल मालवीय ने शिक्षा जगत के प्राथमिक विद्यालय से लेकर प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तक लगभग 44 वर्ष की सेवा का सफर बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान 26 नवंबर 1981 से शुरुआत कि वहां दो वर्ष तक प्रशिक्षण के पश्चात 1983 से प्राथमिक विद्यालय झांगरिया 1993 तक 10 वर्ष तक प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा 2007 के पश्चात नवंबर में उच्च श्रेणी शिक्षक पद पर पदोन्नति होकर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा 26 मार्च 2013 को माध्यमिक विद्यालय मानपुरा में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति हुई। उसके पश्चात 29 दिसंबर 2015 से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक लगातार 10 वर्षों से शिक्षा अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}