नीमचमध्यप्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बरडिया में

बरडिया में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

नीमच। जिले की मनासा तहसील की ग्राम पंचायत बरडिया में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक चलेगा और प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी।

कथा के पहले और दूसरे दिन श्री छविप्रिया जी ने श्रीमद् भागवत का परिचय, माहातम्य, श्री शुकदेव जी की जन्म कथा, नारद जी का सनकादी ऋषियों से मिलन, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की कथा, गोकर्ण महाराज की कथा का वर्णन किया।


दूसरे दिन दीदी ने नाम जाप की महिमा, नारद जी का पूर्व जन्म, महाभारत का प्रसंग, राजा परीक्षित के राज्य में कलयुग का आगमन जैसे प्रसंगों का वर्णन किया।

यह कथा आयोजन श्री रामचरित मानस सेवा समिति एवं बरडिया के समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में किया जा रहा है। जल यात्रा का शुभारंभ 5 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे किया गया।
क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेकर अपने जीवन को सफल बनाएं। कथा के आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर कथा का लाभ उठाएं और अपने जीवन को पवित्र बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}