इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 04 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 04 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

04 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1573 – ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजा का कोई हस्तक्षेप न हो।

1643– इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।

1725 – लंदन में कॉली सिब्बेर के नाटक “सीज़र इन मिस्र” का प्रीमियर हुआ।

1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।

1847 – सैम्युएली कोल्ट ने अपनी पहली रिवॉल्वर-पिस्टल अमेरिका सरकार को बेची।

1854 – कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।

1884 – फेबियन सोसायटी का लंदन में गठन हुआ। 

1885 – डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल ऑपरेशन किया।

1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।

1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।

1947 – नई दिल्ली स्थित CSIR – NPL , उन चुनिंदा प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में से एक , जिसकी स्थापना वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद् के अंतर्गत हुई।

1948 – म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।

1961 – मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ इसका उददेश्य एक अफ़्रीक़ी राजनैतिक ब्लॉक को अस्तित्व में लाना था।

1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।

1966 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरुप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।

1972 – नई दिल्ली में ‘इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस’ का उद्घाटन।

1990 – पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।

1998 – बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।

1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।

2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।

2004 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।

2008 – गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

2008 – अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।

2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।

2010- भारत में ‘स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से14 लोग मारे गये।

2019 – लोकसभा में आधार और कम्‍पनी संशोधन विधेयक पास।

2019 – प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

2019 – पाकिस्तान सेना ने आयुधशाला में स्वदेश में विकसित ए-100 रॉकेट शामिल किया।

2019 – चीन ने सबसे शक्तिशाली बम बनाने का दावा किया, बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’।

2020 – इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल रेफलिसिया मिला।

2020 – ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। 

2020 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले (28वां संस्करण) का उद्घाटन किया।

2021 – भारत ने अंटार्कटिका के लिए 40वाँ वैज्ञानिक अभियान शुरू किया।

2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 के उद्घाटन अवसर पर संबोधन दिया।

2021 – न्यायमूर्ति पंकज मित्‍तल ने जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख के संयुक्‍त उच्‍च न्‍यायालय में मुख्‍य न्‍यायाधीश की शपथ ली।

2022 – भारत और श्रीलंका के बीच करीब 35 साल के लंबे इंतजार के बाद त्रिंकोमाली तेल टैंक फॉर्म के लिए बेहद अहम समझौता हुआ।

2022 – CSIR की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के 75वें प्लैटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी हुआ।

2023 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव ने कैबिनेट में बदलाव किया व गैलिमज़ान कोइशयबायेव को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2023 – आयरलैंड ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर €390 मिलियन का जुर्माना लगाया।

2023 – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने बिहार नालंदा महाविहार परिसर में भूनिर्माण गतिविधि के दौरान लगभग 1200 वर्ष पुराने दो स्तूपों की खोज की।

2024 – भारतीय PM मोदी द्वारा भारतीयों को लक्षद्वीप की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने के बाद भारत व मालदीव के बीच कूटनीतिक विवाद छिड़ गया।

2024 – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कोरियल रेशम, गारद, तंगेल साड़ी और कलोनूनिया चावल के साथ सुंदरबन शहद को जीआई टैग मिला।

2024 – भारत ने साउथ अफ्रीका को टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराया। दो टीम 4 पारियां 107 ओवर बैटिंग , ये 147 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा मैच था।

2024 – श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने श्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में 928 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ किया।

2024 – मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2025 – 18वां ब्रिग्स एमएनएस कार्य अध्ययन सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

2025 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया।

2025 – तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से छह की मौत व कई घायल हुए।

04 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1643 – ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ। उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।

1809 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ‘ब्रेल लिपि’ का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

1887 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।

1889 – मंडकोलतुर पतंजली शास्त्री भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीश थे।

1892 – जे.सी. कुमारप्पा – भारत के एक अर्थशास्त्री थे।

1906 – विष्णु दामोदर चितले – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।

1916 – राजकुमारी निलोफर खानम सुल्तान फरहत बेगम साहिबा ( हैदराबाद का कोहिनूर ) एक तुर्क राजकुमारी थी।

1924 – सेबास्तियन कप्पेन – एक धार्मिक विचारक थे।

1925 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।

1925 – प्रदीप कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1929 – राममूर्ति त्रिपाठी – हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे।

1931 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।

1950 – मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन का जन्म हुआ।

1952 – टी. एस. ठाकुर – भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

1955 – प्रताप चन्द्र सारंगी – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता।

1965 – आदित्य पंचोली – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।

1981 – भारतीय बैडमिंटन के मशहूर डबल्स खिलाड़ी वलियावेटिल दीजू का जन्म हुआ।

1988 – नाबिला जमशेद – भारतीय लेखक थे।

1993 – अपूर्वी चंदेला – भारतीय महिला निशानेबाज़।

04 जनवरी को हुए निधन👉

1905 – अयोध्याप्रसाद खत्री – खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।

1931 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।

1967 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।

1983 – झाबरमल्ल शर्मा – राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।

1991 – जयंतीलाल छोटेलाल शाह भारत के बारहवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1993 – नवलपक्कम पार्थसारथी – एक भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव।

1994 – राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।

2006 – दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।

2009 – सुधीर रंजन मजूमदार – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

2016 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2017 – अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।

2021 – महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार के कांग्रेस विधायक विलास पाटिल अंदलकर (82) का निधन हुआ।

2022 – पद्मश्री सिंधुताई सपकाल (73) अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता का निधन हुआ।

2023 – जर्मन स्‍काई रेसर रोजी मिटरमायर (72) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ (एलवुड) “बड” हिलिस (96) का निधन हुआ।

2024 – मेक्सिकी टेनिस खिलाड़ी रोजी रेयेस (84) का निधन हुआ।

2024 – अंग्रेजी-जर्मन प्रयोगात्मक संगीतकार और संगीत कलाकार जॉन व्हाइट (87) का निधन हुआ।

2024 – ब्रिटिश अभिनेत्री ग्लाइनिस जॉन्स (100) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी-ब्रिटिश अभिनेता डेविड सोल (80) का निधन हुआ।

2024 – डेनिश संगीतकार बर्नहार्ड ल्यूकोविच (96) का निधन हुआ।

2024 – भारतीय सूचना सेवा की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एन.जे. कृष्णा (81) का निधन हुआ।

2025 – वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम (88) का मुंबई में निधन हुआ।

 04 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री माघ मेला प्रारंभ प्रयाग।

🌟 आचार्य श्री बाहुबलीसागर जी मुनिदीक्षा (जैन)।

🌟 सर आइज़ैक न्यूटन जयन्ती।

🌟 लुईस ब्रेल दिवस /जयन्ती।

🌟 डॉ. राजगोपाल चिदंबरम स्मृति दिवस।

🌟 वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् CSIR – राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) का 79वाँ प्लेटिनम जयंती वर्ष / स्थापना दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}