रतलामताल

सर्व शिक्षा संघ ताल द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री डी एन दीक्षित का बटवाड़िया का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया

सर्व शिक्षा संघ ताल द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री डी एन दीक्षित का बटवाड़िया का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

सर्व शिक्षक संघ ताल द्वारा सेवानिवृत शिक्षक श्री देवेंद्र नारायण दीक्षित का सम्मान समारोह शनिवार को बटबाड़िया स्थित पावन धाम मंदिर में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के अतिथि सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललिता शंकर दुबे ,सेवानिवृत शिक्षक जुझार सिंह सिसोदिया , कृष्ण चंद्र शास्त्री एवं प्रकाश वर्मा थे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री शास्त्री ने कहा कि श्री दीक्षित का स्वभाव समाज सेवा का रहा है। उन्होंने अपना पूरा कार्यकाल एक ही स्कूल में पूरा किया है ।यह हम सबके लिए बड़े गौरव की बात है ।इस अवसर पर ललिता शंकर दुबे ,जुझार सिंह सिसोदिया ,, प्रकाश वर्मा एवं प्रशांत शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

सर्व शिक्षक संघ द्वारा श्री दीक्षित को अभिनंदन पत्र दिया गया। अभिनंदन पत्र का वचन प्राचार्य प्रमोद भट्ट ने किया ।संचालन सत्यनारायण राठौड़ ने किया। आभार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने माना।

कार्यक्रम में शुजाअत मोहम्मद खान ,राजेश कुमावत, राजेश कुमार शर्मा ,महेंद्र सिंह डोडिया ,सुरेश परमार, बसंत शर्मा, रविंद्र उपाध्याय ,गोविंद त्रिवेदी ,कारु लाल माली ,अशोक शर्मा ,राकेश जैन सतीश शर्मा, दिनेश पांचाल ,भेरुलाल परमार, हीरालाल बर्मन ,दिनेश पाटीदार, हरीश बैरागी, दशरथ सिंह डोडिया ,शमसुद्दीन खान पठान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।अपने सम्मान के प्रति उत्तर में श्री दीक्षित ने कहा कि शिक्षकों द्वारा किए गए सम्मान से में अभिभूत हूं। सम्मान व्यक्ति का नहीं बल्कि उसकी सेवाओं का होता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अच्छे काम करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}