दलौदाभक्ति/ आस्थामंदसौर जिला

क्रांति न्याय आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण सफल होने कि दो युवकों ने श्री होरी हनुमान जी धाम तक लोटन एवं दण्डवत यात्रा कि मन्नत पूरी की

क्रांति न्याय आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण सफल होने कि दो युवकों ने श्री होरी हनुमान जी धाम तक लोटन एवं दण्डवत यात्रा कि मन्नत पूरी की

दलौदा।जब मन की गहराइयों से लिया गया संकल्प पूर्ण होता तो केवल लक्ष्य नहीं मिलता… आत्मा भी भावविभोर हो उठती है।

हमारे परिवार के अपने, भाई बलराम पाटीदार एवं भाई पुष्कर  कुमावत ने श्री होरी हनुमान जी महाराज के चरणों में यह पावन प्रार्थना अर्पित की थी कि 21 दिसंबर को हरदा में होने वाला जन क्रांति न्याय आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहे, सफल हो और किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। और यदि प्रभु उनकी इस प्रार्थना को स्वीकार करें, तो वे पिपलिया जोधा से श्री होरी हनुमान जी धाम तक लोटन एवं दण्डवत यात्रा करेंगे।

हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से प्रार्थना पूर्ण हुई। आंदोलन शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और फिर इन दोनों भाइयों ने अपने वचन को केवल निभाया ही नहीं बल्कि श्रद्धा, तपस्या और अटूट विश्वास के साथ उसे जी कर दिखाया।

उनकी यह यात्रा केवल एक मार्ग नहीं थी, यह आस्था, त्याग और समर्पण की जीवंत मिसाल थी। मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे ऐसे सच्चे, संकल्पवान और श्रद्धालु व्यक्तियों का सम्मान करने का अवसर मिला। हृदय की गहराइयों से आप दोनों भाईयों का आभार…आपकी भक्ति और विश्वास हम सभी के लिए प्रेरणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}