आल इंडिया पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने कन्हैया लाल जायसवाल

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने कन्हैया लाल जायसवाल
गोरखपुर पीपीगंज आल इंडिया पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल को उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह ने बताया कि श्री जायसवाल ने गोरखपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी कार्यक्षमता और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। जायसवाल के मनोनयन पर पत्रकार बिरादरी में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश महामंत्री संतोष शर्मा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इसके अलावा गोरखपुर मंडल प्रभारी अखिलेश ओझा, दबीर आलम, अजय वर्मा, अजय गुप्ता, अमित भारती, के.के. श्रीवास्तव, नजमुल हुदा, अनिल कुमार, मुकेश रावत, रोशन अली, अमित ओझा, योगेंद्र अग्रहरि, रामानंद कुमार एडवोकेट, सतेंद्र प्रताप सिंह, दयानंद, वीरेंद्र प्रताप पांडेय, अहमद फ्रेजर, महेश श्रीवास्तव, राधेश्याम, अकबर अली सहित कई अन्य पत्रकारों ने भी जायसवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



