विकास और सेवा के दो वर्ष समृद्ध समाज और विकसीत भारत की कल्पना को साकार करेगा – सुश्री भूरिया
भाजपा जिला स्तरीय बैठक संपन्न

नीमच।प्रदेश की भाजपा सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और सेवा के दो वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याण और विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है। सेवा और सर्मपण के इन दो वर्षों में हमारी सरकार समृद्ध समाज और विकसीत भारत के संकल्प को सिद्धी तक पहुचाने का काम करेगी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में एक नहीं अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। प्रत्येक योजना का लाभ आम आदमी तक पंहुचे इसके लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जाकर कार्य करना होगा। आज प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हमारे नीमच जिले में जो विकास हुआ है जो चल रहा है यह धरातल पर दिख रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को यह विकास के कार्य दिखाई नहीं देते। कांग्रेस पार्टी पुर्णत: हताश और निराश, कांग्रेस के पास कोई मुददा नहीं है। उक्त आशय के विचार प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर आयोजित संगठन की वृहद बैठक में व्यक्त किये। बैठक में प्रभारी मंत्री भूरिया ने पार्टी के नवीन जिला पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधीयों व कार्यकर्ताओं से परिचय किया और समस्त पार्टी जनों से संवाद भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में विधायकगण सर्व श्री दिलीपसिंह परिहार, श्री ओमप्रकाश सकलेचा, श्री अनिरूद्ध माधव मारू, ने भी अपने उदबोधन में प्रदेश की मोहन सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की तमाम महत्वपुर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, न.पा. अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपडा, जिला भाजपा महामंत्रीगण श्री अशोक विक्रम सोनी, श्री नरेन्द्र मालवीय भी उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया सहित सभी मंचासिन अतिथियों ने भारतमाता, डा मुखर्जी, एंव प. दीनदयाल जी के चित्र पर दीप प्रजवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। वृहद बैठक में पार्टी के नीमच जिले के समस्त अपेक्षित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, और कार्यकर्तागण बडी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री धनसिंह कैथवास और आभार व्यक्त श्री अशोक विक्रम सोनी ने किया।उक्त प्रेसनोट भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा द्वारा जारी किया गया।
