SBI बैंक में अज्ञात महिला द्वारा किसान के 50 हजार रुपए उड़ाए टैक्टर किस्त भरने आया था किसान?

SBI बैंक में अज्ञात महिला द्वारा किसान के 50 हजार रुपए उड़ाए टैक्टर किस्त भरने आया था किसान?
सीतामऊ । भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कि शाखा सीतामऊ में ट्रैक्टर कि किस्त भरने आये किसान के 50 हजार रुपए किसी अज्ञात महिला द्वारा चुरा लिए। किसान ने पुलिस थाने में आवेदन दिया पुलिस जांच में जुटी।
जानकारी अनुसार मंदसौर रोड़ पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लक्ष्मीनारायण पिता रामलाल गायरी निवासी कंरडिया एक अज्ञात महिला द्वारा 50000 पचास हजार रुपए चुरा लिए सीतामऊ शाखा sbi में अपने टैक्टर की किस्त जमा करने आए थे किसान द्वारा बैंक केशियर के पास जमा पर्ची भर रहे थे तभी बैंक में अज्ञात महिला द्वारा किसान के अगर बत्ती की थैली में रखे 50 हजार रुपए उड़ा लिए।
जिससे किसान द्वारा थाना सीतामऊ पर सरपंच नाथूसिंह गुर्जर के साथ पहुंचकर अपने साथ हुई घटना का की जानकारी बताते हुवे आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने तुरंत बैंक जाकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए पुलिस द्वारा इस आवेदन पर आगे की जांच जारी है जबकि बैंक में गेट पर एक 12 बोर लेकर सिक्योरिटी गार्ड खड़ा रहता है फिर भी बैंक उपभोक्ता के साथ घटना हो जाती है पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अपराधी महिला तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।



