मंदसौर जिलासीतामऊ
कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत पैरामाउंट एकेडमी विद्यालय एवं ब्राइट मून उ.मा. विद्यालय को छात्र-छात्राओं दी जानकारी

कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत पैरामाउंट एकेडमी विद्यालय एवं ब्राइट मून उ.मा. विद्यालय को छात्र-छात्राओं दी जानकारी
सीतामऊ।शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ द्वारा ‘कॉलेज चलो अभियान ‘की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत आज दिनांक 8 /12 /25 को महाविद्यालय के व्याख्याता द्वारा सीतामऊ क्षेत्र के पैरामाउंट एकेडमी विद्यालय एवं ब्राइट मून उ.मा. विद्यालय, सीतामऊ में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को कॉलेज चलो अभियान के तहत कॉलेज संबंधी विभिन्न जानकारी से अवगत कराया गया इस अवसर पर कॉलेज की व्याख्याता डॉ दीपिका रायकवार ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाएं, पाठ्यक्रमों ,नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय सेवा योजना ,मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना एवं शुल्क सहायता योजनाओं की जानकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रदान की इस अवसर पर पैरामाउंट एकेडमी के प्राचार्य श्री संजय कुशवाहा एवं ब्राइट मून हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य प्रणीति जैन एवं विद्यालय के स्टाफ सदस्य और महाविद्यालय की रानू धाणक भी उपस्थित थे।



