मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 04 अप्रैल 2025 शुक्रवार

 

////////////////////////////////////

गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि में वृद्धि, अंतिम तिथि 9 अप्रैल

रतलाम 03 अप्रैल 2025/ जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 65 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किए जा रहे हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनन्द गोले ने बताया कि पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत एम.पी. आनलाईन कियोस्क, कामन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर पंजीयन करवाए जा रहे हैं। जिले में अब तक आलोट तहसील में 6686, जावरा में 4987, रतलाम ग्रामीण में 4254, ताल में 4664, पिपलोदा में 3195, रतलाम शहर में 1025, सैलाना में 480, रावटी में 260 तथा बाजना में 40 किसानों ने पंजीयन करवाया है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 25591 किसान पंजीयन किए जा चुके हैं। किसान पंजीयन की अंतिम दिनांक 31 मार्च से बढाकर अब 9 अप्रैल कर दी गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 मार्च से 5 मई तक होना है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं का समर्थन मूल्य (केंद्र शासन द्वारा 2425 रूपए प्रति क्विंटल एवं राज्य शासन का बोनस 175 रूपए प्रति क्विंटल) 2600 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसान अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।

जिले में निर्धारित 65 केन्द्रों पर कुल पंजीकृत 25591 किसानों में से अब तक 10947 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु स्लाटट बुक करवाए हैं। जिले में अब तक 3544 किसानों से 25991 टन गेहूं खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है।

=====================

क्विता बहादुर के घर लौट आई खुशी

रतलाम 03 अप्रैल 2025/ ग्राम झिरीनारा (खाचरौद) निवासी कविता पति बहादुर ने 26 फरवरी 2025 को जिला चिकित्सालय रतलाम में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। बच्चों का जन्म 29 सप्ताह में समय पूर्व हुआ जिसके कारण दोनों बच्चों को अत्यधिक कम वजन, शाक एवं सांस लेने के समस्या के साथ नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया। भर्ती के समय एक शिशु का वजन मात्र 960 ग्राम तथा दूसरे शिशु का वजन 1200 था।

नवजात शिशुओं का सिविल सर्जन डा. एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. ए.पी. सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व में एसएनसीयु की टीम के डा. अरविन्द परमार, डा. सोनू कुशवाह, डा. रोहित पाटीदार एवं नर्सिंग आफिसर सुश्री भारती गेहलोत द्वारा फेसिलिटि बेस्ड नियोनेटल केयर अनुसार उपचार किया गया। बच्चों को भर्ती करके आक्सीजन प्रदान किया गया। इनमें से एक शिशु की स्थिति अत्यन्त गंभीर थी। बच्चों के खून की जांच एवं अन्य आवश्यक जांच कराने के उपरांत कंगारु मदर केयर देखभाल दी गई। साथ ही अगले दिन माँ का दूध पिलाना शुरू किया गया।

लगभग 28 दिनों तक शिशु एसएनसीयू मे भर्ती रहे, उचित उपचार एवं स्वास्थ्य देखभाल के कारण माँ दूध पिलाने में सक्षम हुई तथा बच्चों के वजन में उल्लेखनीय वृद्धि होकर डिस्चार्ज के समय एक बच्चे का वनज 1420 ग्राम तथा दूसरे का वजन 1490 ग्राम हो गया। बच्चों के स्टेबल होने के उपरांत एसएनसीयू से डिस्चार्ज किया गया। बच्चों के परिजनों ने जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों तथा स्टाफ सहित म.प्र. शासन का आभार व्यक्त किया।

==============

डा. संध्या बेलसरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगी

रतलाम 03 अप्रैल 2025/ राज्य कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार डा. संध्या बेलसरे मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी रतलाम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम का पदभार सौंपा गया है। उन्होंने अपना कार्यभार गुरुवार को ग्रहण किया। डा. एम.एस. सागर सिविल सर्जन के रुप में कार्यरत रहेंगे।

===============

किसान एप के माध्यम से दावा आपत्ति की सीमा 15 अप्रैल तक निर्धारित

रतलाम 03 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार डीजिटल फसल सर्वेक्षण मौसम रबी 2024-25 के तहत जिले में पटवारी एवं लोकल यूथ द्वारा किसानों के खेतों पर जाकर जिओ टेगिंग के माध्यम से गिरदावरी का कार्य पूर्ण किया गया है। गिरदावरी कार्य के दौरान दर्ज फसल में संशोधन के लिए एम.पी. किसान एप के माध्यम से संबंधित किसानों द्वारा दावा आपत्ति दिनांक 15 अप्रैल 2025 तक की जा सकती है, जिसका निराकरण सारा पोर्टल के माध्यम से संबंधित तहसीलदार द्वारा 17 अप्रैल 2025 तक कर दिया जाएगा।

===================

रबी विपणन 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन एवं दावा आपत्ति

रतलाम 03 अप्रैल 2025/ जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सरल और सहज बनाया गया है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 65 केन्द्रों पर पंजीयन किए जा रहे हैं। गेहूं का उपार्जन शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल तथा बोनस 175 रुपए प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित अवधि 15 मार्च से प्रारम्भ होकर 5 मई तक किया जाना है।

कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बताया कि जिले में पंजीकृत कृषको द्वारा डीजिटल क्राप सर्वेक्षण अन्तर्गत फसल दावा आपत्ति के माध्यम से सत्यापन संबंधी समस्या का निराकरण किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा फसल दावा आपत्ति की समय सीमा केवल किसानों हेतु 15 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। उक्त अवधि में केवल एम.पी. किसान एप के माध्यम से संबंधित किसान द्वारा दावा आपत्ति फसल की जानकारी के विरुद्ध दर्ज कराई जा सकती है, जिसका निराकरण सारा पोर्टल के माध्यम से तहसीलदार लागिन द्वारा 17 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। किसान भाई आवश्यकतानुसार कार्यवाही कर सकते हैं।

================

बडावदा क्षेत्र में अपंजीकृत अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई

रतलाम 03 अप्रैल 2025/ जिले के जावरा विकासखण्ड में बडावदा क्षेत्र में चिकित्सकीय दल द्वारा नायब तहसीलदार की मौजूदगी में 2 अप्रैल को सायं 6.00 बजे हंस मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। वहां पहुंचने पर मेडिकल स्टोर्स में एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जाना पाया गया तथा सत्यनारायण पाटीदार एवं मुकेश लक्षकार से पूछताछ करने पर चिकित्सकीय उपचार संबंधी वैधानिक पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके। उनके पास म.प्र. प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड अन्तर्गत अथोराइजेशन भी नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि सत्यनारायण पाटीदार जनस्वास्थ्य रक्षक हैं तथा मुकेश लक्षकार जीएनएम तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है। अतः प्रकरण में उपचार सामग्री जब्त कर बडावदा थाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जांच दल में डा. नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बर्डिया गोयल एवं अन्य उपस्थित रहे।

===============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}