Uncategorized
सभापति श्री सोनगरा ने नगर के क्षतिग्रस्त पोल से कनिष्ठयंत्री को कराया अवगत, कनिष्ठयंत्री ने किया निरीक्षण

सभापति श्री सोनगरा ने नगर के क्षतिग्रस्त पोल से कनिष्ठयंत्री को कराया अवगत, कनिष्ठयंत्री ने किया निरीक्षण
सीतामऊ।नगर एवं वार्ड क्रमांक 06 क्षेत्र में सीतामऊ विद्युत विभाग के क्षतिग्रस्त हो चुके विभिन्न विद्युत खंभों को अतिशीघ्र दुरुस्त करने हेतु सीतामऊ नगर परिषद् के सभापति वार्ड पार्षद विवेक सोनगरा द्वारा सीतामऊ कनिष्ठयंत्री अधिकारी ओ.एस शक्तावत को पत्र लिखकर एवं दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर मौके स्थल पर विद्युत विभाग के पुराने क्षतिग्रस्त हो चुके, विभिन्न स्थानों गणपति चौक, कालका माताजी दरवाजा,तालाब चौक,माली चौक, विभिन्न विद्युत पोलों को मौके पर अवगत कराया एवं कहा कि जनहानि कि संभावना लगातार बनी हुई है एवं अतिशीघ्र जनहित मे आवश्यकता वाले स्थानों पर पुराने हो चुके विद्युत तारों के स्थान पर नवीन विद्युत केबल डालने की आवश्यकता है,कनिष्ठयंत्री अधिकारी ओएस शक्तावत ने मौके स्थल पर विद्युत खंभों स्थानों का निरीक्षण किया एवं जनप्रतिनिधि विवेक सोनगरा को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा पत्र में उल्लेखित एवं बताए गए विभिन्न स्थानों पर विद्युत विभाग संबधित कार्यों को दुरुस्त कर जनसमस्याओं का अतिशीघ्र उचित समाधान किया जाएगा, इस अवसर पर नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा, सीतामऊ विद्युत कनिष्ठ अधिकारी ओ.एस शक्तावत,विद्युत विभाग राजेंद्र वर्मा,वरिष्ठ बसंतीलाल माली, दीपक माली,सुनील प्रजापत सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।



