आज 30 नवंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

आज 30 नवंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां
30 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉
1700 – किंग चार्ल्स XII के नेतृत्व में महान उत्तरी युद्ध-स्वीडिश बलों ने नारवा की लड़ाई में जार पीटर की रूसी सेना को हराया था।
1731 – बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे
1759 – दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1782 – अमेरिकी क्रांति – पेरिस में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन के प्रतिनिधि प्रारंभिक अवसर की संधि पर सहमत हुए।
1803 – न्यू ऑरलियन्स में स्पेनिश प्रतिनिधि लुइसियाना प्रांत को फ्रांसीसी प्रतिनिधि को स्थानांतरित करता है। 20 दिन बाद, लुइसियाना खरीद के एक हिस्से के लिए फ्रांस ने अमेरिका को क्षेत्र बेच दिया था।
1853 – क्रीमियन युद्ध – रूसी नौसेना ने सिनोप की लड़ाई में तुर्क जहाजों के एक बेड़े को डूबो दिया।
1872 – पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेला गया।
1872 – स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्लासगो के हैमिल्टन क्रिसेंट में पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच हुआ।
1886 – पहली व्यावसायिक रूप से सफल एसी विद्युत बिजली संयंत्र खोला गया।
1939 – तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1965 – गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्ट ‘के. शंकर पिल्लई’ ने की थी।
1966 – बारबाडोस ने यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1982 – माइकल जैक्सन की थ्रिलर, अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली एल्बम थी।
1997 – भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत हुए।
1999 – सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम ‘सिएटल’ में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ किया।
1999 – विश्व के बड़े मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायण गांव में उदघाटन किया।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने पुनर्मतगणना की अपील की।
2000 – प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।
2002 – आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
2004 – बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।
2004 – लायन एयर की उड़ान 538 जावा के इंडोनेशियाई द्वीप पर सुरकार्ता गाँव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। 26 मारे गए।
2008 – मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।
2008 – सरकार ने एसएटी रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया।
2011 – पाकिस्तान सरकार ने विश्व समाचार चैनल बीबीसी को वृतचित्र सीक्रेट पाकिस्तान को दिखाने के कारण प्रसारण पर रोक लगा दी।
2016 – यूनेस्को ने अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में बेल्जियम बीयर संस्कृति को जोड़ा था।
2017 – दुनिया के सबसे लंबे समय तक दिखने वाला इंद्रधनुष रिकॉर्ड किया।
2018 – भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया।
2019 – भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में पिछले छह वर्ष के दौरान 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
2019 – अल्बानिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 46 हुई।
2019 – भारत और जापान के बीच पहली विदेशमंत्री और रक्षामंत्री स्तरीय वार्ता हुई।
2019 – सूरीनाम के राष्ट्रपति डिसाइ बूटर्स कोे 37 साल पुराने एक मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई।
2020 – वन नेशन वन राशन कार्ड योजना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू हुई।
2020 – भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन- एस.सी.ओ. के शासनाध्यक्षों की परिषद की 19वीं बैठक का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजन किया गया।
2021 – एडमिरल आर. हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी ने नौसेना स्टाफ के 25वें प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाली।
2021 – भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा राज्योत्सव पुरस्कार प्रदान किया गया।
2021 – इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड ने ब्रह्मपुत्र वैली फ़र्टिलाइज़र कॉर्प लिमिटेड के साथ एक समझौता किया।
2022 – उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में पांच यात्रियों समेत 6 लोगों की मौत जबकि 15 अन्य घायल हुए
2022 – ईरान और दुबई में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया।
2022 – उत्तरी अफगानिस्तान के एक धार्मिक स्कूल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई करीब 24 लोग घायल हुए।
2022 – भारतीय तटरक्षक ने चेन्नई में 24वीं राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना और तैयारी की समीक्षा मीटिंग का आयोजन किया।
2022 – भारत को कोरिया गणराज्य के आर्थिक विकास सहयोग कोष ऋण से संबंधित व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए।
2023 – ऑस्ट्रियाई सिग्ना होल्डिंग के दिवालियापन से जर्मन खेल सामान खुदरा विक्रेता स्पोर्टचेक का दिवालियापन हुआ।
2023 – सोमालिया को मानवीय सहायता के रूप में रूस से 25,000 टन अनाज प्राप्त हुआ।
2023 – रूस के सुप्रीम कोर्ट ने एलजीबीटी आंदोलन पर प्रतिबंध लगाया।
2023 – अर्जेंटीना ने ब्रिक्स देशों में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार किया।
2023 – संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दुबई , संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हुआ।
2023 – कजाकिस्तान के छात्रावास में आग लगने से 13 की मौत हुई।
2023 – सीएसएल, कोच्चि में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (सीएसएल) परियोजना के प्रथम तीन जहाजों ‘माहे, मालवन और मंगरोल’ का एक साथ लॉन्च हुआ।
2024 – पश्चिम बंगाल – सिक्किम सीमा पर तीस्ता नदी के पास एक निजी बस के खाई में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
30 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉🏻
1835 – प्रसिद्घ लेखक मार्क ट्वैन का जन्म हुआ।
1858 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ।
1888 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित का जन्म हुआ।
1931 – भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म हुआ।
1936 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुधा मल्होत्रा का जन्म हुआ।
1944 – दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का जन्म हुआ।
1944 – हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा का जन्म हुआ।
1989 – भारतीय महिला तैराक भक्ति शर्मा का जन्म हुआ।
30 को निधन हुए व्यक्ति👉🏻
1909 – अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक रमेश चन्द्र दत्त का निधन हुआ।
1915 – प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का निधन हुआ।
2001 – विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन हुआ।
2010 – भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता राजीव दीक्षित का निधन हुआ।
2012 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ।
2014 – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जर्बोम गैमलिन का निधन हुआ।
2019 – मध्य प्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ लक्ष्मीनारायण नायक का निधन हुआ।
2019 – ओडिशा के थिएटर कलाकार परमानंद साहू का 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2019 – महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोल का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2020 – राजस्थान भाजपा की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हुआ।
2021 – जाने माने तेलगु कवि सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का निधन हुआ।
2022 – कर्नाटक के प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार कुंबले सुंदर राव का 88 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का 96 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – मशहूर मलयालम फिल्म अभिनेत्री सुब्बालक्ष्मी (87) का निधन हुआ।
30 के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻
🔅 सांची मेला (रायसेन)।
🔅 भगवान श्री अरहनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी)।
🔅 श्री जगदीश चंद्र बोस जयन्ती।
🔅 श्री इन्द्र कुमार गुजराल पुण्यतिथि।
🔅 श्री जर्बोम गैमलिन पुण्यतिथि।
🔅 श्री राजीव दीक्षित जयन्ती।
🔅 श्री राजीव दीक्षित स्मृति दिवस।
🔅 रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद का दिवस ( संयुक्त राष्ट्र )
🔅 सेंट एंड्रयू दिवस।
🔅 कंप्यूटर सुरक्षा दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

