सुवासरामंदसौर जिला

जिला सेन समाज के तत्वावधान में परिणय बंधन में बंधे 25 जोड़े को हजारों समाज जनों ने दिया आशीर्वाद

जिला सेन समाज के तत्वावधान में परिणय बंधन में बंधे 25 जोड़े को हजारों समाज जनों ने दिया आशीर्वाद

मंदसौर -जिला सेन समाज के तत्वावधान में समाज का भव्य सेन महाकुंभ (विशाल सामूहिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह) रुद्राक्ष माहेश्वरी धर्मशाला नयापुरा रोड़ मंदसौर में संत श्री 1008 शंभू राम जी महाराज (भंडारी) शाहपुरा पीठ (धलपट), स्वामी जी 1008 मणिमहेश चैतन्य जी महाराज मैनपुरिया आश्रम,प्रसिद्ध भागवतचार्य श्री दशरथ भाई जी,सांसद श्री सुधीर गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित,पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा यशपाल सिसोदिया,नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी -बंशीलाल गुर्जर,भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराणा, शिवराज सिंह घटावदा,सुभाष वर्मा जननायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष वर्मा इंदौर, रामनारायण चौहान बाबुल्दा,वल्लभ देवड़ा सुवासरा,रामेश्वर गेहलोद सुठोद, शिवनारायण सेन चोमेला की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राम जानकी विवाह के पुनीत पावन अवसर पर आयोजित माता तुलसी विवाह के सानिध्य में 25 जोड़ों का विवाह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में आशीर्वचन में अपने उद्बोधन में श्री शंभूराम जी महाराज,मणि महेश चेतन्य जी महाराज दशरथ भाई जी समाज को संदेश देते हुए कहा कि कि सेन जी महाराज की भक्ति का प्रताप जग प्रसिद्ध है जिसके लिए भगवान को भी स्वयं आना पड़ता है ऐसे समाज में जन्म लेना गर्व की बात है मैं पावन अवसर पर सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि सेन समाज के शुभ अवसर पर कहा कि सेन समाज आज विकास के पथ पर अग्रसर है हमें आज शिक्षा के साथ साथ पारंपरिक व्यवसाय का आधुनिकीकरण करना भी आवश्यक है जिससे समाज आर्थिक रूप से और सक्षम हो सके।
सुभाष वर्मा इंदौर रामनारायण चौहान बाबूलाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया हम सभी को सेन समाज की शक्ति का एहसास हो गया है आज यहां हजारों समाज जनों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि समाज संगठित होकर अपने हितो के लिए लड़ सकता है आपकी हजारों की संख्या में उपस्थिति सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण है ।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोद ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह महाकुम्भ उन सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम है जो सतत रूप से एक ध्येय बनाकर इस पावन कार्य में लगे थे वे सभी कार्यकर्त्ता बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया,एवं सेन महाकुंभ के प्रारंभ में नगर में समाजजनों की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका स्थान स्थान पर समाज जनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया तथा पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या सुंदरकांड पाठ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर सेन समाज के श्री मोतीलाल चौहान जिला युवा अध्यक्ष संजय चौहान बोलिया मनीष परिहार गांधीसागर भेरूलाल सेन भटाना गिरिराज चौहान,ओम प्रकाश चौहान सुमित सेन राजेश राठौर हीरालाल सेन् बालकृष्ण पवार, भूपेंद्र चौहान किशोर खटवड़, गुड्डू चौहान,रमेश राठौड़, मुकेश चौहान, मुकेश सोलंकी, कैलाश भाटी, राधेश्याम सेन, प्रकाश सेन,राजू तोमर, गोविंद परमार, देवीलाल सेन,भगवती प्रसाद गहलोत,बालचंद देवड़ा, ब्रजेश टांकवाल रवि सेन,ओमप्रकाश सेन अरविंद खींची, नरेंद्र परमार, अशोक मकवाना, आशीष राठौर,दयाराम चौहान, विजय गहलोत राजेश चौहान, कन्हैयालाल परमार,राजू देवड़ा,राजेंद्र सोलंकी,महेश देवड़ा दिनेश सोलंकी बगदीराम सेन पूर्व सरपंच,नंदकिशोर राठौर, दीपक राठौड़ उमेश परमार, कपिल देवड़ा, विजय पवार, दीपक राठौर,राहुल चौहान, दिनेश राठौर,विशाल खटोड़,ईश्वर सेन,अरविंद खींची समरथ सेन, बंटी सेन,खेड़ा महेश सेन विनोद सेन महेंद्र परिहार मुकेश सेन,दिनेश सेन कारुलाल भाटी अजय गेहलोद, भोलाराम सेन, रमेश सेन, सहित हजारों की संख्या में समाज जन उपस्थित है। कार्यक्रम का संचालन समरथ गेहलोत,सुनील सोलंकी अर्पित सेन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}