भोपालमध्यप्रदेश

CM यादव के समधी बनने जा रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी दिग्गज, कांग्रेस नेता की भतीजी बनेगी मोहन की बहू

CM यादव के समधी बनने जा रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी दिग्गज, कांग्रेस नेता की भतीजी बनेगी मोहन की बहू

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस हाइ प्रोफाइल शादी के लिए दो होटल भी बुक किए जा चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहन यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता के समधी बनने जा रहे हैं।

तो आपको बता दें कि मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव की शादी कांग्रेस के दिग्गज नेता की भतीजी से होने जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव मोहन यादव के रिश्तेदार बनने वाले हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव बनेंगे सीएम मोहन के समधी

जी हां अरुण यादव की भतीजी डाक्टर इशिता के साथ सीएम मोहन यादव के बेटे डाक्टर अभिमन्यु की शादी 30 नवंबर को धूमधाम से होने जा रही है।

आपको बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुभाष यादव, दिनेश यादव के मौसा हैं। कांग्रेस नेता अरूण यादव और दिनेश यादव मौसरे भाई हैं। तो इस तरह से सीएम मोहन यादव के समधी कांग्रेस के दिग्गज नेता बनने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु और डाक्टर इशिता की शादी 30 नवंबर को होगी। कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के पहुंचने की उम्मीद है। लिहाजा इस हाइ प्रोफाइल शादी के लिए तैयारियां चरम पर चल रही हैं। मोहन यादव कांग्रेस नेता अरुण यादव के समधी बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}