
नवोदय विद्यालय आलोट में बाल मेला, राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के साथ जनजातीय गौरव पखवाड़ा संपन्न
किशनगढ़ तालठाकुर शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 म प्र में बाल दिवस, पुस्तक सप्ताह एवं जनजातीय गौरव पखवाड़ा पूर्ण गौरव,उत्साह एवं गरिमामय तरीके से मनाया गया,बाल मेले का विद्यार्थियों के साथअभिभावकों, शिक्षकों एवं परिवार द्वारा आनंद लिया एवं व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
बाल दिवस एवं राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती एवं पूर्व प्रधानमंत्री प जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा एवं चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र राहुल माली एवं समर दांगी द्वारा बाल दिवस पर भाषण प्रस्तुत कर प नेहरू के जीवन चरित्र एवं वीर बालकों पर ओजस्वी कविता प्रस्तुत की, विद्यार्थी किन्शुक दायमा द्वारा किताबों की बातें शीर्षक से कविता प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को पुस्तके पढ़ने की प्रेरणा दी।
पुस्तक सप्ताह कार्यक्रम में छात्रा दुर्विका झवर द्वारा आकर्षक तरीके से अंग्रेजी में पुस्तक समीक्षा प्रस्तुत की वही विद्यार्थी मेहुल पंवार द्वारा करियर मंत्र नाम की पुस्तक का विवेचन कर विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष मनोज कुमार जोशी द्वारा पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता पुस्तक कव्हर पेज निर्माण,बुक पोस्टर निर्माण, पुस्तकालय के महत्व पर निबंध,बुक रिव्यू, पुस्तक प्रदर्शनी एवं पुस्तक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा आकर्षक तरीके से विद्यार्थियों से प्रश्न कर पुरस्कृत किया, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय ग्रंथपाल मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया।
विद्यालय में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा भी गौरवपूर्ण तरीके से मनाया गया जिसका समापन जननायक बिरसा मुंडा जयंती पर किया गया ,जिसमें बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर इतिहास के शिक्षक सचिन चौहान, छात्र हर्ष पांचाल, प्रतिभा मेडा तथा मालवा के जननायक टंट्या मामा के बारे में एम के जोशी द्वारा बताया गया।
जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामसभा, जनजाति नृत्य निशा, सामूहिक भोज, जनजातीय ग्राम भ्रमण के साथ 15 दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।



