गरोठमंदसौर जिला

नवांकुर संस्था द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती मनाई गई

नवांकुर संस्था द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती मनाई गई

 

गरोठ– नवांकुर संस्था विधी जन्म विस्डम सोशल वेलफेयर समिति भटुनी द्वारा आवंटित सेक्टर गरोठ में आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती मनाई गईं।

जिसमें संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान व विशेष अतिथि ईशवर पाटीदार जिला कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मंदसौर व समिति अध्यक्ष श्रीमती रितंम पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किए गए इस देश के लिए त्याग तपस्या के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन विष्णु पाटीदार द्वारा किया गया व आभार जीवन राठौर द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}