आज 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार का पंचांग सहित राशिफल

आज 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार का पंचांग सहित राशिफल
पंञ्चांग
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत-* 1947
🚩विक्रम सम्वत-* 2082
🌸मास-* मार्गशीर्ष
🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
🗒तिथि-* द्वितीया – 11:07 तक
🗒पश्चात्-* तृतीया
🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 24:34 तक
🌠पश्चात्-* मृगशिरा
✨करण-* गर – 11:07 तक
💫पश्चात्-* वणिज
✨योग-* परिघ – 22:27 तक
✨पश्चात्-* शिव
🌅सूर्योदय-* 06:37
🌄सूर्यास्त-* 17:32
🌙चन्द्रोदय-* 18:55
🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
🌞गोल-* दक्षिणगोल
💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
🤖राहुकाल-* 10:42 से 12:04
🎑ऋतु-* हेमन्त
⏳दिशाशूल-* पश्चिम
✍विशेष👉
🔅आज शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वितीया 11:07 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , यमघण्टयोग सूर्योदय से 24:34 तक , राजयोग 24:34 से , शुक्र स्वाति नक्षत्र में 21:08 पर , विघ्नकारक भद्रा 21:19 से , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती , श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती , शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय) , राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत) व महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।
🔅कल शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी तृतीया 07:34 तक पश्चात् चतुर्थी 28:27 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुन्दरी व्रत।
🎯आज की वाणी👉
एकः खलोऽपि यदि नाम भवेत् सभायां मोघीकरोति विदुषां निखिलं प्रयासम् ।
एकापि पूर्णमुदरं मधुरैः पदार्थै रालोड्य रेचयति हन्त न मक्षिका किम् ?
भावार्थ👉
उत्तम मधुर पदार्थों से पेट भरा हुआ हो , परन्तु खाने में यदि एक भी मक्खी आ गई तो पेट में उथल पुथल पैदा करके क्या वह सारे पदार्थों को उल्टी द्वारा बाहर नहीं कर देती ? अर्थात् कर देती है। इसी प्रकार से सभा में यदि एक भी दुर्जन आ गया तो वह सज्जनों के सारे परिश्रम को व्यर्थ कर देता है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज 07 नवम्बर 2025 , शुक्रवार का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।
🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

