मध्यप्रदेशमंदसौरमांग

गरीब मेला व्यवसायियों को राहत दी जाए, मेला अवधि दस दिन बढ़ाएं, भूखंड राशि आधी करें- समाजसेवी पार्षद बंसल

गरीब मेला व्यवसायियों को राहत दी जाए, मेला अवधि दस दिन बढ़ाएं, भूखंड राशि आधी करें- समाजसेवी पार्षद बंसल

मंदसौर। समाजसेवी पार्षद श्री सुनील बंसल ने एक वक्तव्य में कहा कि श्री भगवान पशुपतिनाथ  मेला आज 1 नवंबर से प्रारंभ होगा चूंकि लगातार बारिश हो रही है। नगरपालिका की व्यवस्था में कहीं न कहीं दिक्कतें आ रही है। भगवान पशुपतिनाथ का मेला 15 दिन का आयोजित होता है क्योंकि बारिश की वजह से सारी तैयारी अभी तक संपूर्ण नहीं हुई है इसलिए मेले की अवधि अभी से ही 10 दिन की बढ़ाई जाए। साथ ही बारिश होने से जो बाहर के मेले में लगाने वाले आज दुकानदार आए हैं छोटे-बड़े सभी प्रकार से उनका आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि जो प्लाट जिस रेट में दिए वह 50 प्रतिशत की राशि उन प्लाटो की कम जाए, कम की गई राशि का भुगतान वापस उनके अकाउंट में किया जाए ताकि इन गरीब मेला व्यवसायियों को राहत मिल सके।
श्री बंसल ने कहा कि मंदसौर का भगवान पशुपतिनाथ मेला पूरे देश में प्रसिद्ध है और प्रकृति की इस गंभीर मार से मेला प्रभावित हो चुका है। मेले में दूर-दूर से मेला आधारित व्यवसायी बहुत उम्मीदे लेकर आते हैं। लेकिन इस बार उन्हें बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है जिनका घर मेला और उनकी जिंदगी भी मेला ही होता है यदि मंदसौर के जिम्मेदार इनके प्रति सहानुभूति पूर्ण रुख रखते हैं ओर निर्णय लेते हैं तो देश में एक अच्छा संदेश भी जायेगा।
श्री बंसल ने नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर के साथ ही सांसद द्वय सुधीर गुप्ता बंशीलाल गुर्जर विधायक विपिन जैन और कलेक्टर अदिति गर्ग से अपेक्षा व्यक्त की है कि इस दिशा में सहानुभूति पूर्वक विचार जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}