खजूरी गौड़ के किसान श्री कृष्णपाल सिंह को मिला 11 हजार का मुआवजा

खजूरी गौड़ के किसान श्री कृष्णपाल सिंह को मिला 11 हजार का मुआवजा
मंदसौर। विकासखंड सीतामऊ के गांव खजूरी गौड़ के किसान श्री कृष्णपाल सिंह मेहनत और लगन से खेती करने वाले किसान हैं। उनकी 2 हेक्टेयर भूमि पर इस बार सोयाबीन की फसल लहलहा रही थी। उनको उम्मीद थी कि जगती इस बार अच्छी पैदावार होगी। लेकिन किस्मत ने करवट बदली। अचानक आई लगातार बारिश और कीट प्रकोप ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया। खेत में हरे पौधों की जगह पीले पत्ते और गिरे हुए दाने दिखाई देने लगे। कई हफ्तों की मेहनत पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गई।फसल नुकसानी की सूचना शासन तक पहुँची। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नुकसान का सर्वे कराया और प्रभावित किसानों को राहत राशि दी।
श्री कृष्णपाल सिंह को 11,200 का मुआवजा प्राप्त हुआ। सरकार ने समय पर राहत दी, इससे हमारा मनोबल बढ़ा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हमारे क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।