सुर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों किसकी चमकेगी किस्मत, देखिए मासिक राशिफल

सुर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों किसकी चमकेगी किस्मत, देखिए मासिक राशिफल
-ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष संस्थान
एवं अनुसंधान केन्द्र मंदसौर
7024667849, 8085381720
ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अक्टूबर को कन्या राशि से गोचर कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में किस राशि के जातकों को मिलेगा लाभ देखिए मासिक राशिफल
मेष राशि – इस राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मेष राशि वालों के सप्तम भाव में योग गोचर हो रहा है, जिसे अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान आपको व्यापार से जुड़े मामलों में अधिक सावधानी बरतनी होगी। विवाहित लोगों के लिए यह समय तनावपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ छोटे-छोटे मतभेद बड़ा रूप ले सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। सिरदर्द या हल्का बुखार की समस्या से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। हालांकि इस दौरान प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने में सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
वृषभ राशि – करियर में खूब सफलता प्राप्त होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफल होंगे। आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर-परिवार का माहौल बेहद सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहने वाला है। बस गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि-इस राशि वालों के पंचम भाव में सूर्य का तुला राशि में गोचर हो रहा है। सूर्य की नीच अवस्था की वजह से यह समय मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। इस दौरान प्रेम संबंधों, संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ रिश्तों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। सेहत के लिहाज से पेट से जुड़ी कुछ समस्या आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
कर्क राशि- सूर्य नीच अवस्था में रहेंगे, जिससे घर-परिवार और माता के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव देखने को मिलेगी। अगर स्वास्थ्य में पहले से ही कोई समस्या चल रही है, तो लापरवाही उसे और बढ़ा सकती है। इस दौरान गृहस्थ जीवन में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको घर का माहौल शांत बनाकर रखने की कोशिश करनी होगी। संपत्ति या भूमि से संबंधित विवाद की स्थिति भी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। हृदय से संबंधित किसी तकलीफ के इस अवधि में उठने के आसार नजर आ रहे हैं।
सिंह राशि – सूर्य स्वयं आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके आत्मविश्वास को दोगुना कर देगा। इस समय आपके आकर्षण, प्रभाव और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी या व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और पिता से लाभ के योग बनेंगे।
कन्या राशि -यह गोचर आर्थिक रूप से बेहद फलदायी रहेगा। पुराना अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति और सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रमोशन या ट्रांसफर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए शुभ समाचार आने के योग हैं। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में भी सुधार होगा।
तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। सूर्य आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक जीवन में उन्नति मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को जॉब में बदलाव के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ होने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आ सकती है।
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सतर्क रहना आवश्यक होगा। इस दौरान अनावश्यक यात्राएं और खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में नौकरी या व्यापार में आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा। हालांकि, विदेश से जुड़ा कामकाज करने वालों के लिए यह समय लाभकारी रह सकता है। विदेश से कोई नई डील या अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं, स्वास्थ्य के के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक नहीं दिख रहा है। आंखों और पैरों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
धनु राशि- सूर्य गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी इनकम के स्रोत बढ़ सकते हैं और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। निवेश के सुअवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मकर राशि – इस राशि वाले जातक को सूर्य का राशि परिवर्तन करना बेहद अशुभ परिणाम देखने को मिलेगा. उन्हें वाहन और स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है।माता-पिता के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए टाल दें। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। रिश्तों में अनबन हो सकती है।
कुंभ राशि –आपको भाग्य का साथ अपेक्षित रूप से कम मिलेगा। इस दौरान मेहनत के बावजूद भी परिणाम देर से मिलेंगे।यह गोचर दूसरी राशियों की तुलना में आपके लिए थोड़ा बेहतर रहने वाला है। हालांकि, किसी नए कार्यों की शुरुआत करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा।
मीन राशि- सूर्य मीन राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहा है, जो अचानक परिवर्तन, गुप्त ज्ञान, शोध और जीवन-मरण से संबंधित है. यह समय मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कोई रहस्य उजागर हो सकता है या कोई छिपी हुई चिंता सतह पर आ सकती है. ध्यान और साधना के माध्यम से आप मानसिक स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं. यह समय गहराई से सोचने और जीवन में छिपी बातों को समझने का है।