देशउत्तर प्रदेश

आरोग्य भारती कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का हुआ भव्य आयोजन

आरोग्य भारती कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का हुआ भव्य आयोजन

बस्ती,  रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 15 अक्टूबर, बुधवार को आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय कार्यक्रम में प्रांत के सभी 10 जिलों से आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रातः 10 बजे भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वर्णवाल थे। मुख्य अतिथि के रूप में गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत नगर की चेयरमैन श्रीमती नीलम सिंह राना उपस्थित रहीं।डॉ. अशोक कुमार वर्णवाल ने संघ शताब्दी वर्ष में आरोग्य भारती की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कुटुंब परिवर्तन सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि आज परिवार बिखर रहे हैं और प्राचीन परंपराएं लुप्त हो रही हैं। परिवार को एकजुट करने के लिए सभी सदस्यों को एक साथ भोजन करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्ति बिना किसी दवाई के स्वस्थ कैसे रहे, यही आरोग्य भारती का मूल उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से आरोग्य भारती ने अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और आज देश के सभी प्रांतों में इसके कार्यकर्ता स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे हैं।अतिथि उद्बोधन में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला ने आरोग्य भारती के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में आरोग्य भारती के योगदान अविस्मरणीय हैं। मंचासीन आरोग्य भारती बस्ती के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि आरोग्य भारती की प्रेरणा से नगर पंचायत नगर में योगा कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृद्धजन सम्मान जैसे कई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2017 में भारत की स्वास्थ्य नीति निर्माण में आरोग्य भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसका सकारात्मक असर समाज में दिखने लगा है।व्यासिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद बिहारी ने व्यसन मुक्ति पर व्याख्यान देते हुए मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को भी एक नशा बताया। उन्होंने इसके दुष्परिणामों के बारे में लोगों को आगाह किया। शैक्षिक सत्र के अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रहे।मंच संचालन कर रहे आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के सचिव डॉ. दीपक सिंह ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा “मेरा स्वास्थ्य, मेरी जिम्मेदारी” जैसे स्लोगन को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रांत संरक्षक डॉ. सत्य पांडेय एवं प्रांत अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने संगठन विस्तार के लिए योजनाबद्ध प्रयासों पर जोर दिया।समापन सत्र में बस्ती राजमाता श्रीमती आशिमा सिंह ने अतिथि उद्बोधन करते हुए कहा कि आरोग्य भारती के कार्यकर्ता स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहद सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बस्ती में आरोग्य वाटिका स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने आयोजक मंडल बस्ती के प्रति सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में अतिथियों का सत्कार जिला अध्यक्ष डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, सचिव निरंकुश शुक्ला, प्रांत सहसचिव जयंत नाथ, डॉ. राजेश पटेल (सर्जन), दीपिका पांडेय, डॉ. अपर्णा अग्रवाल, गरिमा जायसवाल आदि ने किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. संग्राम सिंह, प्रांतीय सदस्य डॉ. शक्ति सिंह, संगठन सचिव डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र, डॉ. वीपी मिश्रा, निरुपमा शर्मा, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. विष्णु जायसवाल, डॉ. प्रीतम गुप्ता, डॉ. अमरनाथ पांडेय, योगाचार्य सन्नो दुबे, आदित्य नारायण, डॉ. भरत पांडेय, अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, पंकज सिंह, डॉ. प्रतिनव यादव, डॉ. अलका राय, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. वरुण आनंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}