रूनीजा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन

रूनीजा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन
पंकज बैरागी
सुवासरा-विजया दशमी उत्सव के निमित्त संघ शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूनीजा मंडल द्वारा संघ शताब्दी वर्ष का विशाल पथ संचलन निकाला गया।
विजयादशमी उत्सव पथ संचलन के निमित्त सभी स्वयंसेवको का दशहरा मैदान रूनीजा में एकत्रीकरण हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता का पूजन कर और शस्त्र पूजन किया गया ।
संचलन के पूर्व आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य वक्ता के रूप में संघ के जिला कार्यवाह श्री विवेक पांडेय तथा उपखंड कार्यवाह श्री भरत राठौर उपस्थित रहे।
श्री पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जो संघ के शताब्दी वर्ष के साक्षी और सहभागी बने हैं। यह अवसर हमें हमारे पूर्वज स्वयंसेवकों के तप, त्याग और परिश्रम से प्राप्त हुआ है। उन्होंने डॉ. हेडगेवार जी के जीवन व संघ स्थापना (1925) से लेकर स्वर्ण जयंती वर्ष (2025) तक संघ द्वारा किए गए समाजजागरण कार्यों का उल्लेख किया।
आपने संघ के मूल कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व मंगल की कामना करने वाली संस्कृति है। देश को संपन्न बनाने के लिए पाँच प्रमुख कार्यों को अपनाना आवश्यक है –1. स्वभाव में स्व के भाव का जागरण,2. नागरिक शिष्टाचार का पालन,3. परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना व मंगल सभा आयोजित करना,4. सामाजिक समरसता का पालन,5. पर्यावरण के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक बनना चाहिए अपने उद्बोधन में आपने संघ की 100 वर्षों की अनुकरणीय यात्रा का भी विस्तृत उल्लेख किया।
कार्यक्रम के पश्चात दशहरा मैदान से पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मैदान पर आकर संपन्न हुआ। गांव वासियों ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर संचलन का भव्य स्वागत किया।
===========