राजनीतिमंदसौरमध्यप्रदेश
कांग्रेस नेता विनय राजौरिया बने खिलचीपुर विधानसभा के प्रभारी

कांग्रेस नेता विनय राजौरिया बने खिलचीपुर विधानसभा के प्रभारी
सीतामऊ:- सुवासरा विधानसभा के सक्रिय युवा कांग्रेस नेता पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एडवोकेट विनय राजोरिया सीतामउ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान हेतु मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की विधानसभा नम्बर 163 खिलचीपुर का प्रभारी बनाया गया।
जिससे विनय राजोरिया मित्र मंडल के साथ सुवासरा विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री राजोरिया को पार्टी द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ खिलचीपुर विधानसभा प्रभारी बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।