
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आलोट प्रखंड के द्वारा आज आलोट में गोगा देव जी मंदिर प्रांगण पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष मनाई गई। जिस में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें जावरा जिले से जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, सामाजिक समरसता प्रमुख गोविंद चौहान, प्रखंड मंत्री ओमप्रकाश जी चौधरी, प्रखंड संयोजक पंकज परमार, बोलोपासना प्रमुख लकी भनोपा, प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश सिंह, प्रखंड सहसंयोजक समरथ सेन, प्रखंड गो रक्षा प्रमुख सुरेश सिंह और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मंत्री तुफान सिंह यादव द्वारा प्रदान की गई।