
गायत्री शक्ति पीठ ताल पर सप्त कुंडीय यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार संपन्न हुए-कुछ लोगों ने मृत्यु भोज छोड़ने का संकल्प लिया

अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीय माताजी के सुक्ष्म संरक्षण में नवरात्रि के पावन पर्व पर गायत्री परिवार ताल द्वारा विश्व कल्याण हेतु रविवार को सप्त कुंडीय यज्ञ एवं पूर्णाहुति यज्ञाचार्य निशा धनोतिया आलोट द्वारा संपन्न कराया गया |
आलोट से आए सत्यनारायण पांचाल, शिवनारायण चौहान, शंकर लाल पांचाल , राजेंद्र शर्मा, ममता देवड़ा दीदी, आशा शर्मा दीदी तथा जावरा से आए संजय गुप्ता ने भी सहभागिता की | यज्ञ में 21 जोड़ों के साथ लगभग 200 परिजनों ने यज्ञ में आहुति दी |इस अवसर पर श्रीमती भारती घाटक, उर्वशी जायसवाल, आस्था राठौर तीनों बहनों का पुसंवन संस्कार तथा नित्या जायसवाल और अंशिका धाकड़ का मुंडन संस्कार भी संपन्न किया गया।
यज्ञाचार्या द्वारा गुरु दक्षिणा के रूप में एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने क्रम में में बंटी दुबे एवं गोपाल शर्मा द्वारा मृत्यु भोज छोड़ने का प्रण लिया गया।
सप्त कुंडीय यज्ञ को सफल बनाने में सत्यनारायण गुप्ता,, गोवर्धन पोरवाल पार्षद, ,महेंद्र दूबे, जितेंद्र व्यास , विवेक नागर, बाबूलाल सितपुरिया, ललिता शंकर दुबे, अरुण दुबे, राजेश मजावदिया, राजेश पोरवाल राजेश राठौर, राजेंद्र सोनी, दिलीप मेडतवाल, संजय गुप्ता नरेंद्र मांदलिया संतोष पांचाल, शिवनारायण पांचाल, सुरेश मांदलिया, शिवनारायण सेठिया, गोपाल शर्मा राजेंद्र काला, मुकेश मांदलिया सत्यनारायण काला, जुगल किशोर जायसवाल, हीरालाल बर्मन, बृजेंद्र सिंह सिसोदिया, हेमंत सेठिया, नरेंद्र शुक्ला, सुरभि शर्मा मंजू यादव किरण शर्मा सीमा मजावदिया संगीता दुबे, , वत्सला दुबे, गरिमा पांचाल रुचि मजावदिया, संगीता काला आदि का सहयोग सराहनीय रहा | गायत्री परिजन संजय गुप्ता द्वारा सप्त कुंडीय यज्ञ को सफल बनाने के लिए नगर के सभी गायत्री परिजनों का आभार माना |