गरोठमंदसौर जिला
511 मीटर लंबी चुनरी यात्रा बरखेड़ा गंगासा मां दुधाखेड़ी के दरबार में पहुंची

511 मीटर लंबी चुनरी यात्रा बरखेड़ा गंगासा मां दुधाखेड़ी के दरबार में पहुंची
खड़ावदा ।नवरात्रि के पावन पर्व पर खड़ावदा नगर में स्थित मां शीतला के दरबार से 511 मीटर लंबी चुनरी यात्रा बरखेड़ा गंगासा मां दुधाखेड़ी के दरबार में पहुंची।
यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया यात्रा खड़ावदा के नगर के प्रमुख मार्गो से मार्गों पर स्वागत किया गया चुनर यात्रा में 1000 लगभग महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए श्रद्धालुओं के लिए आने-के लिए के लिए मां शीतला गरबा समिति द्वारा ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई चुनर यात्रा में भक्ति 8 किलोमीटर पैदल चलकर मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर बरखेड़ा गंगासाचुनर अर्पित की गई ग्राम बरखेड़ा गंगासा में जगह-जगह चुनर यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया।