
एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता की थीम पर श्रमदान तथा स्वच्छता कर्मचारी स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन निर्देशानुसार नगर परिषद ताल के द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्टव्यापी अभियान 17 सितंबर 25 से 02 अक्टूबर 25 तक विशेष रूप से चलाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को थ
*एक दिन, एक घंटा एक साथ स्वच्छता के लिए थीम पर श्रमदान .*किया गया। निकाय द्वारा जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मचारियों, नागरिकों के सहयोग से नगर परिषद परिसर में श्रमदान किया गया। श्रमदान में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार,मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता प्रभारी मुकेश पाटीदार ,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अनुपम बोडाना, निकाय कर्मचारी अधिकारी, आंगनवाड़ी कर्मचारी उपस्थित रहे.
श्रमदान पश्चात निकाय के सफाई कर्मचारियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया । नगर परिषद ताल द्वारा अभियान अंतर्गत ट्रेचिंग ग्राउंड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, वार्डो में सीटीयू को रूपांतरित किया गया साथ ही वर्तमान नवरात्रि में गरबा पंडाल विशेष सफाई की जा रही है।अभियान में नगरपालिका स्वच्छता प्रभारी मुकेश पाटीदार, स्वच्छता दरोगा, स्वच्छता सहायक, स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है।



