सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा पुलिस ने दो चोरीयों का किया खुलासा, एक विधी विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया मश्रुका किया जप्त

सुवासरा पुलिस ने दो चोरीयों का किया खुलासा, एक विधी विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया मश्रुका किया जप्त

दिनांक 17-18/09.25 की दरमियानी रात्रि में कस्बा सुवासरा में दुकान की पीछे की चद्दर कंटिग करने व बड़ वाले बालाजी मंदिर की दानपेटी चोरी करने वाले विधी विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया मश्रुका जप्त किया।

18.09.2025 को फरियादी बालचन्द पिता मांगीलाल पाटीदार उम्र 51 साल निवासी गुराडिया प्रताप ने अपनी कस्बा सुवासरा में दुकान की पीछे से चद्दर काटकर छोटी वेल्डिंग मशीन, ड्रील मशीन, ग्लाइंडर व वेल्डिंग मशीन की केबल तथा पड़ोसी परमेश्वर पिता तुलसीराम पाटीदार की दुकान से पीतल का सामान तांबे की केबल व पास ही बड़ वाले बालाजी मंदिर के परिसर में रखा छोटा धानपात्र तोड़कर उसमें रखी 1500 रुपये नगदी व पास ही आयुष धनोतिया की मोबाईल दुकान से मोबाईल एसेसिरिज व गल्ले में रखी नगदी करीबन 2000 रुपये किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट किया उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 305,331(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) ने थाना प्रभारी सुवासरा श्री कमलेश प्रजापति को घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिये निर्देश देकर आदेशित किया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील एवं एसडीओपी  श्री दिनेश प्रजापती के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सुवासरा कमलेश प्रजापती ने थाना स्तर पर पृथक पृथक पुलिस टीम गठीत कर घटनास्थल व आस पास के सीसीटीवी कैमरे चैक कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गयी जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया बाद विधी विरुद्ध बालक के कब्जे से चोरी गई नगदी व मश्रुका जप्त किया गया ।

जप्त मश्रुकाः- घटना में चोरी गयी नगदी 3600 रुपये व अन्य चोरी गया मश्रुका ।

अभिरक्षाः- विधि विरुध्द बालक 01

सराहनिय कार्यः- निरीक्षक कमलेश प्रजापती व टीम पुलिस थाना सुवासरा का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}