
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चंद्रावत जडवासा
कालूखेड़ा थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
ढोढर। रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर शक्ति समिति की बैठक हुई विशेष रूप से जावरा सीएसपी पिपलोदा नायब तहसीलदार मावता चौकी प्रभारी एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के नवदुर्गा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति ग्रामीण सरपंच को बैठक में बताया कि गरबा मंडल के पंडाल में अगर कोई हूडदंग करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे या 112 पर कॉल करें वह गरबा मंडल में कोई भी अश्लील गाना न चलाएं समिति के सदस्य ध्यान दें की गरबा मंडल में माताएं बहने गरबा खेलती है तो कोई वीडियो फोटो ना ले वह गरबा मंडल परिसर के पास कैमरा लगवाएं ताकि कोई भी हूडदंग या किसी प्रकार का विवाद करता है तो उस पर नजर रखी जा सके।सीएसपी ने बताया कि। नवरात्रि में माताएं बहने एवं बालिका नवदुर्गा का रूप होती है नौ दिन उपवास करके गरबा पांडाल में गरबा खेलने आती हैं नंगे पाव गरबा खेलते हैं जिसको लेकर सरपंच व समिति ध्यान दें कि गरबा पांडाल में साफ सफाई रखें



