मंदसौर जिलासीतामऊ
शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम

शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम
13 सितंबर 2025 को डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. माया पंत ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमें वक्ता डॉ राजेश कुमार वैष्णव नेकहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हजारों साल पुरानी बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत है जिसमें कला ,विज्ञान ,दर्शन चिकित्सा ,गणित और समाजशास्त्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान शामिल है l यह हमारे लिए बहुमूल्य धरोहर है हमें इस परंपरा को सुरक्षित करने की आवश्यकता है क्योंकि यह है भारतीय ज्ञान परंपरा छात्रों में चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है lइसी अवसर पर हिंदी की महत्ता बताते हुए डॉ. रेखा कुमावत ने हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति परंपरा और एकता का प्रतीक है l यह भाषा समस्त भारतवासियों को एक दूसरे से जोड़ती है l
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा मान कुंवर तथा करण धनगर ने अपने विचार व्यक्त किये l इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. डी.के. भट्ट, श्री दिलीप जायसवाल, श्रीमती अश्विनी बेस तथा सुश्री रानू धानक श्री धर्मेंद्र सिंह ,श्री सुनील कुमावत सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन डॉ रेखा कुमावत ने किया।



