
क्षिप्रा नदी में गिरी पुलिस की कार थाना प्रभारी, एस आई व महिला आरक्षक डूबे, थाना प्रभारी का शव मिला
असलम खान – संस्कार दर्शन, उज्जैन
उज्जैन जिले के महाकाल थाना क्षेत्र के बड़े पुल में आज सुबह-सुबह शिप्रा नदी में एक सफ़ेद कार गिरते हुए स्थानीय लोगों ने देखी। रेस 2 ऑपरेशन प्रशासन ने जारी किया पता चला कि कार उज्जैन जिले के उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की हैं जिसमें थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एस आई एमएल निनामा, महिला आरक्षक आरती पाल एक केस के मामले में उज्जैन से जांच के लिए जा रहे थे इस दौरान हादसा हुआ, एक लाश वर्दी में यहां से 4 से 5 किलोमीटर दूर मिली जो थाना प्रभारी अशोक शर्मा की हैं। एस आई मदनलाल निनामा व महिला आरक्षक आरती पाल की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदन लाल कार से उज्जैन से उन्हेल जा रहे थे। रात से ही उनका मोबाइल बंद था और इनकी लास्ट लोकेशन घटनास्थल के पास मिली थी।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्राम गुराड़िया सांग से एक महिला लापता हुई थी। इसकी तलाश में उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई निनामा और महिला आरक्षक चिंतामण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान शिप्रा नदी का बड़ा पुल पार करते समय कार नीचे गिर गई।