नगरी में दीवाल के गिरने की घटना पूर्व विधायक श्री सिसोदिया ने ली जानकारी ली, जानी कुशलक्षेम,

नगरी में दीवाल के गिरने की घटना पूर्व विधायक श्री सिसोदिया ने ली जानकारी ली, जानी कुशलक्षेम,
नगरी में दीवाल के गिरने से चार महिलाएं घायल, पूर्व विधायक श्री सिसोदिया ने घटना की जानकारी ली, जानी कुशलक्षेम, अधिकारियों से उपचार को लेकर की चर्चा
मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के नगरी में कच्ची दीवार गिरने से चार महिलाओं के घायल होने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से चर्चा की तथा घायलों की कुशलक्षेम जानी।
घटना की जानकारी मिलते ही श्री सिसोदिया ने पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश धाकड़ से घटना की जानकारी प्राप्त की। श्री धाकड़ ने बताया कि महिलाएं परिवार सहित खाना बना रही थी, तब पुरानी खंडहर नुमा दीवार गिरने से चार महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। इसके पश्चात श्री सिसोदिया ने सिविल सर्जन डॉ. बी एल. रावत से जानकारी ली। उन्होंने अपना बताया कि जिला अस्पताल में उपचार हेतु दो महिलाओं को लाया गया है। इनमें से एक को गंभीर अवस्था में रेफर किया जा रहा है। एक की स्थिति खतरे से बाहर हैं, जिनका उपचार जारी है।
श्री सिसौदिया ने घायलों की पर्याप्त उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की।