सुवासरा क्षेत्र में पीला रोग से फसले नष्ट होने पर किसानों और कांग्रेस द्वारा मुआवजा की मांग

सुवासरा क्षेत्र में पीला रोग से फसले नष्ट होने पर किसानों और कांग्रेस द्वारा मुआवजा की मांग
सुवासरा। तहसील के कई ग्रामों में लगातार बारिश के चलते किसानो की सोयाबीन की फैसले एवं मक्का, उड़द, मूंग आदि कि फैसले पूरी तरह नष्ट हो चुक है। जिला कांग्रेस के सचिव पंकज बैरागी एवं युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री शालीग्राम पाटीदार ने कई ग्रामों में जाकर फसलों का जायजा लिया। जिसमें निश्चित तौर पर सोयाबीन की फसले पीली पड़ चुकी है। वहीं शासन प्रशासन किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस की पूर्व कमलनाथ की सरकार ने बिना सर्वे करवाए किसानो कि फसलो का मुआवजा दिया था। लेकिन वही मध्य प्रदेश में मोहन सरकार किसी भी प्रकार का कोई भी लाभ किसानो को नहीं पहुंचा रही हैं। वहीं शासन प्रशासन मोनी बाबा बनकर बैठा हुआ है। जल्द ही शासन प्रशासन ने किसानों की फसलों का सर्वे करा कर सही मुआवजा नहीं दिया गया तो, कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन, चक्का जाम और कई भी तरह के उग्र आंदोलन किसानों को साथ रखकर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लावो समिति के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी।