कामरेड होमी दाजी स्मृति समारोह कल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे शामिल

कामरेड होमी दाजी स्मृति समारोह कल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे शामिल
इंदौर। दिवंगत सांसद एवं जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी जन्म शताब्दी के उपलक्ष में कल 5 सितंबर को राष्ट्रीय संवाद का आयोजन रखा गया है। समारोह में राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
समाजवादी विचार प्रसार केंद्र न्यास, स्टेट प्रेस क्लब, अभ्यास मंडल, श्रम संगठनों की संयुक्त अभियान समिति तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम में ‘भारत में समाजवाद- संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर विद्वान वक्ता अपने विचार रखेंगे।
आयोजकों की और से प्रवीण खरीवाल, रुद्रपाल यादव, अरविंद पोरवाल ने बताया कि गांधी हाल प्रांगण स्थित अभिनव कला समाज सभागृह में संध्या 5 बजे आयोजित व्याख्यान में म. प्र प्रगतिशील लेखक संघ राज्य सचिव मंडल के वरिष्ठ सदस्य, समाजवादी विचारक, लेखक सत्यम सागर भी अपने विचार रखेंगे।