सीतामऊ में महाविद्यालयीन खेल उत्सव का आयोजन किया गया

सीतामऊ।मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में महाविद्यालयीन खेल उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बैडमिंटन, चेस, कैरम और क्रिकेट जैसे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ के विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां चैस के प्रतियोगिता अंतर्गत संजना बी.ए. द्वितीय वर्ष, अंजलि बी.एससी. द्वितीय वर्ष, आरती बी.एससी. द्वितीय वर्ष, धीरा बी.एससी. द्वितीय वर्ष ने भाग लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में यश कुमार बी.ए प्रथम वर्ष, हर्षिता बी.एससी. प्रथम वर्ष, संजना बी.एससी. प्रथम वर्ष तथा नीलम बी.एससी. प्रथम वर्ष में भाग लिया। केरम प्रतियोगिता में शंकर बंजारा बी.ए. द्वितीय वर्ष, मुस्कान बी.ए. तृतीय वर्ष, परमानंद बी.ए. द्वितीय वर्ष तथा हरीश बी.ए. द्वितीय वर्ष ने भाग लिया। इन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह पैदा करना और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना था।
खेलों के आयोजन में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. माया पंत, सहायक प्राध्यापक डॉ. डी. के. भट्ट सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।