
नवोदय विद्यालय आलोट में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के साथ सायबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 म प्र में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता आई टी आफिसर जावरा थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा की गयी।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता अनिता गुप्ता एवं अन्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली, शिक्षिका लीना प्रसाद एवं राधिका झंवर द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने अतिथियों का परिचय देते हुए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को मनाने एवं कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान कर स्पेस एवं स्पेस के क्षेत्र में भारत के बढ़ते चरणों एवं कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए विद्यार्थियों को इसरो एवं स्पेस कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विद्यालय के विद्यार्थियों तरन अहिरवार एवं आयुष द्वारा अंतरिक्ष दिवस से सम्बन्धित मॉडल का निर्माण कर उनकी उपयोगिता एवं कार्य की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में सेबी कार्यकर्ता अनीता गुप्ता द्वारा सायबर तकनीक एवं जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ पीजीटी शिक्षक सुरवीन के मार्गदर्शन में दुर्विका झवर एवं खुशी पंवार द्वारा किया गया।
अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में मॉडल निर्माण में विज्ञान शिक्षक भूपेंद्र सिंह, हेमंत जाटव,ललित चौहान द्वारा जबकि अन्य व्यवस्था में धर्मेंद्र सिंह एवं संतोष कुमार द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।