नीमचमध्यप्रदेश

स्वच्छ मन से ही बनेगा स्वर्णिम भारत – सविता दीदी

एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर हुआ ध्वजारोहण

नीमच, निप्र। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के ग्रीन बेल्ट गार्डन पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ बीके सविता दीदी ने तिरंगा फहराया फिर राष्ट्रगान हुआ।
बतौर मुख्यातिथि बीके सविता दीदी ने सम्बोधित करते हुवे कहाकि हम स्वतंत्र तो हो गये पर राम राज्य नहीं ला पाये। हमे शारिरिक स्वतंत्रता मिल गई मानसिक गुलामी रह गई। भारत का हर एक बच्चा राम का सपूत बन जाये, मर्यादा पुरुषोत्तम बन जाये। इसके लिये हमें हमारे चरित्र को महान बनाना होगा।
बीके सविता दीदी ने कहा स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन। भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने के लिये सोने की आवश्यकता नहीं है मन को स्वच्छ करने की जरूरत है। तभी स्वर्णिम भारत बनेगा।
समारोह को सम्बोधित करते हुवे बीके श्रुति बहन ने कहाकि हम अपने मन को बुराइयों व अवगुणों से स्वतंत्र कर लेंगे तो भारत मे फिर से स्वर्ग आ जायेगा।
विशेष अतिथि समाजसेवी व युवा उद्यमी निखार गोयल ने कहा कि भारत की अखण्डता, समरसता व सौहार्द की जो पहचान है उसकी झलक नगर समस्या सुझाव ग्रुप में में दिखती है। सभी धर्म, वर्ग व विचारधारा से जुड़े लोग इस ग्रुप में शामिल है जो इस ग्रुप को आगे बढाने की कोशिश करते है।
आयकर अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि एनएसएसजी ग्रुप एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से हम अपनी समस्या, सुझाव व बात अधिकारियों तक पहुंचा सकते है।
ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने कहा कि इस मानसून सत्र में हम लगातार वृक्षारोपण कर रहे है साथ ही हमनें हर घर तिरंगा अभियान के तहत नीमच शहर में निःशुल्क तिरंगा वितरण कर माहौल बनाया है। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप सदैव इस बात को ध्यान में रख हर वर्ग के बीच सेवा, समन्वय व सम्मान में अग्रणीय रहता है।
समाजसेवी सन्तोष चौपड़ा, वीरेन्द्र सोनी, दिनेश मनावत ने  देशभक्ति गीत सुनाये व अपने विचार रखे।
समारोह में तिरंगा झण्डा अभियान में भागीदारी करने वाले ग्रुप सदस्यों को अतिथियों द्वारा तिरंगा दुपटटा पहनाकर सम्मान किया गया।
समारोह में ग्रुप की महिला सदस्य माधुरी चौरसिया, सरोज गांधी, अर्पिता मित्तल, बरखा खण्डेलवाल, किरण तिवारी, अमन चौहान, शोभा शर्मा सहित डॉ परवेज मंसूरी, डॉ ललित जेन, डॉ पंकज सोलंकी, दर्शनसिंह गांधी, अनिल चौरसिया, मुकेश डबकरा, मधुसूदन खंडेलवाल, संजय जैन, वरुण खण्डेलवाल, अशोक पोरवाल अशफाक अहमद, प्रोफेसर एनके डबकरा, संजय श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संपूर्ण आयोजन का संचालन ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}