मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद में चलाया हस्ताक्षर अभियान

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद में चलाया हस्ताक्षर अभियान
हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी चौराहा पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
मंदसौर। मध्य प्रदेश शासन व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मंदसौर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी चौराहा पर चलाए महाहस्ताक्षर अभियान में मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक कृष्णपाल सिंह शक्तावत, अनिल कियावत, विनय दुबेला जिला समन्वय तृप्ति बैरागी की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई इस अवसर पर श्री शक्तावत ने कहा कि देश के सम्मान में हमें हर घर पर अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर देश की आजादी का पर्व मनाना चाहिए श्री कियावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश सरकार हर घर तिरंगा अभियान चल रही है जिसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता रहे और अपने घर पर तिरंगा लगाऐ श्री बैरागी ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद महिलाओं छात्रों एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर तिरंगा अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में गांधी चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पंडित महेश दुबे, अजीजुल्लाह खान, महेंद्र सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम मारु, सामाजिक कार्यकर्ता प्रियदर्शन संस्था के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, देवेंद्र पडिहार, मनीष गर्ग, सलमा सैयद, लाला भाई अजमेरी, निडर युवा सेवा संस्था से शहजाद खान एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक छात्र एवं छात्राओं ने हस्ताक्षर कर हर घर तिरंगा स्वच्छता की शपथ ली।