कार्रवाईमंदसौरमंदसौर जिला
नारायणगढ़ पुलिस ने पकड़ा अवैध डोडाचूरा,अंजुमन का सदर तस्करी में बना आरोपी

नारायणगढ़ पुलिस ने पकड़ा अवैध डोडाचूरा,अंजुमन का सदर तस्करी में बना आरोपी
मन्दसौर’- एसपी अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे है अभियान के तहत नारायणगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस की कार्यवाही की है जिसमे पुलिस ने शनिवार को नारायणगढ़ मल्हारगढ़ रोड बालाजी मंदिर के सामने 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा किलोग्राम व एक मारुति स्विफ्ट 800 कार से पकड़ा है जिसमे पुलिस ने आरोपी फिरोज पिता अजीज उम्र 40 वर्ष निवासी नारायणगढ़ (मौके से गिरफ्तार, शहजाद पिता अबरार हुसैन निवासी नारायणगढ़,शाकिर पिता शहादत खान निवासी नारायणगढ़ जो की नारायणगढ़ का सदर है उसे पुलिस ने आरोपी बनाया है।



