Uncategorized

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 02 अगस्त 2025 शनिवार

ग्राम रावटी में अपंजीकृत चिकित्सक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में बिना पंजीकृत चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। जिला स्तरीय दल द्वारा ग्राम रावटी में निरीक्षण के दौरान श्री महेश राठौर द्वारा लिमचंद राठौर निवासी रावटी अपने अस्पताल में 6 बिस्तरीय अस्पताल में मरीजों का उपचार करते पाए गए। श्री महेश राठौर द्वारा स्वयं को बी ई एम एस इलेक्ट्रो होम्योपैथी विषय का चिकित्सक होना बताया गया।  वे अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर का संचालन करते हुए,  बगल में एलोपैथिक उपचार करते हुए पाए गए तथा नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत वैधानिक पंजीयन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। समाचार लिखे जाने तक   दल द्वारा मौके पर पंचनामा बनाकर इंजेक्शन और बोतले जपती कर पुलिस थाना रावटी में प्रकरण पंजीबद्ध कराया जा रहा है।

==============

सांसद निधि एवं विधायक निधि योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में आज 1 अगस्त को सांसद निधि एवं विधायक निधि योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में किया गया।

बैठक में जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार द्वारा कार्यवार स्थिति से अवगत कराया गया।बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल ओर उनके सभी चार डिविजन के ईई, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यत्री, कार्यपालन यत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरी निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उनके उप यंत्री बैठक में उपस्थित  रहे।

कलेक्टर श्री बाथम द्वारा वर्ष 2017 से अब तक के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। 2017-18 के दो कार्य नगर निगम रतलाम के लंबे समय से अप्रारंभ होने से उनकी गहन समीक्षा कर उक्त कार्य का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। नगर परिषद आलोट का एक कार्य, नगर परिषद नामली के दो कार्य, जनपद पंचायत रतलाम के 7 कार्य, जनपद  पंचायत जावरा के 14 कार्य, जनपद पंचायत आलोट के 19 कार्य, जनपद पंचायत पिपलोदा के चार कार्य, जनपद पंचायत बजाना के 09 कार्य, जनपद पंचायत सैलाना के 7 कार्य, और जिला शिक्षा अधिकारी का 01 कार्य लंबित रहने पर कार्यवार समीक्षा करते हुए 2020-21 तक के सभी कार्य 31 अगस्त 2025 तक पूर्ण करने हेतु तथा 2023 24 तक के कार्य 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्य पूर्ण कर कार्य के पूर्णता प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान करने तथा भविष्य में विलंब ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

निरस्त कार्य की राशि अथवा शेष राशि शासन को निर्धारित मद में जमा हेतु निर्देशित किया गया। लंबे समय से जो कार्य नहीं किए गए उन्हें नोटिस जारी करने के लिए जिला योजना अधिकारी को निर्देशित किया गया।

==========

कलेक्टर श्री राजेश बाथम के परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटि के निराकरण की त्वरित कार्यवाही से छात्राएं हर्षित

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा बी.ए. 3 के घोषित परिणाम मे जिले के शासकीय महाविद्यालय सैलाना के कुछ छात्राओं द्वारा कलेक्टर श्री राजेश बाथम से मिलकर परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटि के निराकरण हेतु अनुरोध किया था।छात्राओं द्वारा बताया गया कि वे बी.ए. 3 की नियमित छात्रा है, परन्तु भारतीय संस्कृति एवं अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र में उन्हें बी.ए 3 के स्थान पर बी.एस.सी. 3 का प्रश्नपत्र दिया गया, इस प्रकार की संख्या एवं वस्तु स्थिति के संबंध में कलेक्टर के निर्देशानुसार अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र को निर्देशित किया गया।

प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सैलाना से जानकारी प्राप्त की गई उन्होने बताया कि छात्राओं की शिकायत सही है क्योंकि बी.ए. 3 प्रश्नपत्रों में कुल 22 बी.एस.सी. 3 का प्रश्नपत्र निकला। जिसे छात्राओं को वितरित किया गया। विश्वविद्यालय को सूचित कर निर्देश प्राप्त किए गए।विश्वविद्यालय द्वारा बताया गया कि चूंकि बी.एस.सी. 3  तथा बी.ए 3 पाठ्यक्रम एक समान है अतः छा़त्राओं को प्रश्नप़त्र हल करने देवे परीक्षा के प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन के समय संदर्भित की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बी.एस. सी. 3 के आदर्श उत्तर के आधार पर किया जाएगा। परन्तु परिणाम आने पर ऐसा नहीं हुआ जिससे सभी 22 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए।

कलेक्टर श्री बाथम के संज्ञान मे प्रकरण आने के उपरांत डॉ. मिश्र. प्राचार्य अग्रणी कॉलेज रतलाम द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारियों से चर्चा की गई जिसमें छात्राओं का कथन सही पाया गया। उन सभी विद्यार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन बी.एस.सी. 3 के आर्दश उत्तर से कराए जाने पर 22 में से 15 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। शेष विद्यार्थियों के ग्रेडिंग 35 से कम होने के परिणाम स्वरूप अंकसूची में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।संशोधित परीक्षा परिणाम की घोषणा 30 जुलाई 2025 को गई। जिसकी जानकारी प्रभारी प्राचार्य शा. महाविद्यालय सैलाना डॉ. आर. पी. पाटीदार द्वारा अग्रणी कॉलेज प्राचार्य को दी गई है।    कलेक्टर श्री राजेश बाथम के त्वरित कार्यवाही से सभी विद्यार्थी हर्षित है

=================

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किश्त का वितरण 02 अगस्त 2025

संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल द्वारा बताया गया कि 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किश्त का वितरण देश भर के संबंधित किसानों को किया जायेगा। 20 वीं किश्त वितरण दिवस को ‘‘पी.एम. किसान दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वाराणसी (उत्तरप्रदेश) से शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होगा।

रतलाम जिले में कार्यक्रम कृषि उपज मंडी, रतलाम में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए ग्राम पंचायत/मंडी/कृषि विज्ञान केन्द्रों/एफ.पी.ओ. केन्द्रों/प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कार्यक्रम से जुड़ने हेतु वीडियों कांफ्रेस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in  का प्रयोग किया जाएगा।

=========

उ.मा. विद्यालय मागरोत में साईकिल वितरित की गई

शासकीय एकीकी उ.मा. विद्यालय मागरोत जिला रतलाम में विद्यार्थीयों को शासन की योजना तहत आज 1 अगस्त 2025 को साईकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी के प्रतिनिधि श्री गणेश मुनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम करमदी शा. मा.वि. में का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 01:30 बजे शाला के छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन वितरण किया गया। मध्यान्ह भोजन में छात्र-छात्राओं को मुंगदाल चावल की खिचडी व आलु की सब्जी प्रदान की गई। जो मध्यान्ह भोजन के तय मीनु रूप नहीं थी। तत्काल मध्यान्ह प्रभारी अधिकारी श्रीमती संध्या मालवीय को दूरभाष पर अवगत करवाया गया कि छात्र-छात्राओं तय मीनु अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। उक्त निरीक्षिण के उपरांत शा. एकीकृत मा.वि; तितरी का निरिक्षण किया गया। शाला में श्रीमती ललीता बामनीया अनुपस्थित थी ओर ना ही अवकाश आवेदन पंजी था। शाला प्रभारी को निर्देशित किया गया की अवकाश पर जाने वाले शिक्षक का अवकाश आवेदन प्राप्त कर उपस्थित पंजी अवकाश दर्ज करे।

===========

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेडा द्वारा 11वीं वर्तमान सत्र(2025-26) हेतु आवेदन 10 अगस्त तक

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेडा के प्राचार्य श्री सत्य नारायण पुरवार द्वारा बताया गया है कि कक्षा 11 वी वर्तमान सत्र 2025 -26 हेतु विद्यालय में रिक्त सीटों हेतु आवेदन आमंत्रित हैं। जिन्हें रतलाम – 1 के अंतर्गत आने वाले रतलाम, सैलाना और पिपलौदा विकासखंड के मान्यता प्राप्त विद्यालय से भरा जाना है, जो विद्यार्थी कक्षा 10 वीं सत्र 2025-26 में 60 प्रतिशत अंकों द्वारा उत्तीर्ण हो एवं जिनकी आयु 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के मध्य हो। इच्छुक आवेदक नवोदय विद्यालय कालूखेडा की https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/Ratlam-1/en/about_us/About-JNV/  से आवेदन-पत्र डाउनलोड कर भरकर स्कूल की ईमेल xiadmissionjnvkalukheda@gmail.com पर  प्रेषित कर सकते हैं या फिर नवोदय विद्यालय कालूखेडा आकर ऑफ लाइन भी आवेदन पत्र जमा किया जा सकता हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त हैं।

=============

जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में दो लाख 41 हजार 204 पात्र परिवारों को खाद्यान्न प्रदान

जिले में 2 लाख 41 हजार से अधिक पात्र परिवारों को योजना अनुसार खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी। श्री राजपूत ने आगे बताया कि रतलाम जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में दो लाख 41 हजार 204 पात्र परिवार है ,जिन्हें खाद्यान्न प्रदान किया जाता है। इन परिवारों को बीते 5 वर्षो में 24 लाख क्विंटल गेंहू, 10 लाख क्विंटल चावल, आठ हजार क्विंटल से अधिक शक्कर का वितरण किया गया। इनमे 9265 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार है। विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि विगत 5 वर्षो में खाद्यान्न की कालाबाजारी व अन्य अनिमितताओं की विभिन्न शिकायतों पर 33 मामले दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर वन मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि विगत वर्षों में रतलाम जिले में 48 हजार 237 हेक्टेयर वन भूमि है। इन वन भूमियो पर बिगड़े वनों का सुधार, चारागाह विकास, वन्यप्राणी प्रबन्धन, एवं भूजल संरक्षण के कार्य किये जा रहे है। बीते 5 वर्षो में 780 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। इसके अलावा दो हजार 17 हेक्टेयर में वन अधिकार पत्र दिए गए। जिले में बीते वर्षो में 2191 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 लाख 99 हजार पोधो का वृक्षारोपण किया गया, जिनमे 11 लाख 10 हजार पौधे जीवित है।

=============

लगन से की गई मेहनत के निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं-कलेक्टर मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ संपन्न

लगन व मेहनत से लक्ष्य को हासिल किया जाना आसान होता है। लगन से की गई मेहनत के निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। कितनी भी कठिनाई हो बच्चों को अपने प्रयास में कमी नहीं आना देना चाहिए उक्त बात कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला पुरातत्व एवं पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप जलाकर किया गया।मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शैली इतिहास, परंपराओं ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृतिक रंगो, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन पर पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण हेतु निर्धारित समय प्रातः 9 से 10 बजे तक पंजीयन कार्य किया गया तथा प्रातः 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें जिले के ऑनलाइन 152 विद्यालयों के पंजीयन प्राप्त हुए। जिसमें से 116 विद्यालय के 348 विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता की गई। दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक भोजन तथा मूल्यांकन किया जाकर 6 सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण मल्टीमीडिया के लिए किया गया। मल्टीमीडिया क्विज की विजेता टीम-प्रथम सीएम राईज जावरा, द्वितीय अग्रवाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम, तृतीय समता इंटरनेशनल स्कूल रतलाम रही। उपविजेता टीम-प्रथम हाई स्कूल इटावा माताजी, द्वितीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक बगला माताजी, तृतीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रही।

कलेक्टर श्री बाथम के करकमलों द्वारा उक्त 6 टीमों (18 विद्यार्थियो) में से जिले की टॉप 3 विजेता टीम को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटल में 2 रात्रि 3 दिन तथा शेष तीन उपविजेता टीम को 1 रात्रि 2 दिन ठहरने हेतु कुपन, प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदाय किया गया तथा शेष सभी प्रतियोगियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डीएटीसीसी सचिव श्री अरुण कुमार पाठक, श्रीमती रानी ठाकुर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत द्वारा किया गया।मल्टीमीडिया क्विज तथा कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर डॉक्टर श्री ललित मेहता द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम की ओर से श्री भंवरलाल सिलावट एवं श्री विजय शर्मा तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से श्रीमती माया मोर्य, श्री शरद शर्मा, श्रीमती रीना कोठारी, श्री आरती पांचाल, श्री मनोज मूणत, श्री यशस्वी वर्मा, श्रीमती प्रेमलता व्यास, श्री मुनेश बघेल, श्री अनिल शर्मा, श्रीमती दिव्या मल्ल, श्रीमती उषा पचोरी, श्रीमती गुलनार कुरेशी, श्रीमती नमीता वर्मा, श्रीमती अर्चना टांक, श्रीमती अनीता राठौर तथा अन्य स्टाफ की सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

==============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}