भाजपा दक्षिण मंडल ने रामघाट पर महादेव मंदिर की साफ सफाई कर किया अभिषेक

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्षा राजेश दीक्षित के निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा सावन मास के द्वितीय सोमवार पर रामेश्वर महादेव रामघाट पर महादेव मंदिर की साफ सफाई कर, रामेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया, तत्पश्चात मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया जिसमें प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, दक्षिण मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार मंडल महामंत्री अमन फरकिया,धर्मेंद्र जटिया, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र पंवार, नितिन ब्रिजवानी, बलवंत सिंह शक्तावत नटवर वर्मा अनूप महेश्वरी विपिन भादविया, चुन्नीलाल भोई, राजेश बाड़ोलिया, नपा सभापति दीपमाला रामेश्वर मकवाना, पार्षद विनय दुबेला, कमलेश सिसोदिया, जयप्रकाश पमनानी सहित समाजजन, पार्टी पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पं. नितिन शर्मा ने दी