विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ गुरू पुर्णिमा महापर्व मनाया

विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ गुरू पुर्णिमा महापर्व मनाया
खेजड़िया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा खेजड़िया के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीराम स्मृति उपवन (हर्बल गार्डन) मे गुरू पुर्णिमा के पावन महापर्व पर विश्व कल्याण, लोक-मंगल एवं गौ संरक्षण एवं संवर्धन की कामनाओं के साथ अपने ईष्ट, अपने गुरुदेव, गायत्री परिवार के संस्थापक पं.श्रीराम शर्मा आचार्य को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के संकल्प के साथ एक कुण्डिय गायत्री महायज्ञ मे आहुतियाँ समर्पित कर मनाया गया।यज्ञाचार्य श्री राजीव धनोतिया द्वारा विश्व कल्याण, लोक-मंगल एवं गौ संरक्षण व संवर्धन के साथ खेजड़िया एवं क्षेत्र मे कम बारिश से प्रभावित किसानो की मानसिक स्थिति को समझते हुए वरूण देवता से प्रार्थना करते हुए वरूण देव की विशेष आहुतियाँ लगवाई गई। तथा देश की सीमाओं के साथ देश के अन्दर शान्ति बनी रहे इस भावना के साथ राष्ट्र संरक्षण की आहुतियाँ भी गायत्री महामंत्र के साथ लगाई गई।
गुरू पुर्णिमा महापर्व मनाने गायत्री महायज्ञ मे गायत्री परिवार शाखा खेजड़िया के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री किशोर सिंह राठौर, श्री दिनेश धनोतिया, श्री राकेश धनोतिया, श्री रत्नेश फरक्या एवं क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रतन सिंह परिहार पारसी, श्री भारत सिंह , श्री मदन सिंह लोगनी व श्री रमेश पाटीदार ढिकनिया से उपस्थित रहे। यह जानकारी राजीव धनोतिया अध्यक्ष श्रीराम स्मृति उपवन (हर्बल गार्डन) खेजड़िया ने दी।



