क्षेत्रीय विधायक श्री सिसौदिया कि पहल पर गरोठ सिविल हॉस्पिटल को 100 बिस्तर में उन्नयन और 05 नये डॉक्टर की सौगात मिली

क्षेत्रीय विधायक श्री सिसौदिया कि पहल पर गरोठ सिविल हॉस्पिटल को 100 बिस्तर में उन्नयन और 05 नये डॉक्टर की सौगात मिली
गरोठ। क्षेत्रीय विधायक श्री चंदरसिंह सिसौदिया कि क्षेत्र के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पता से कि गई पहल पर नगर के सिविल अस्पताल राज्य शासन के द्वारा 60 बिस्तरीय सिविल अस्पताल गरोठ का 100 बिस्तर सिविल अस्पताल में उन्नयन की स्वीकृति प्रदान कर गरोठ नगर को सौगात मिली है।उक्त आसय कि जानकारी मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल ने आदेश क्रमांक/PHFW-0603/2024/सत्रह / मेडि- 3/ 76/भोपाल/दिनांक 17/ 01/ 2025 से सिविल अस्पताल गरोठ में 54 नवीन पदों के सृजन एवं इन पदों की पूर्ति वर्ष 2024-25 में करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।गरोठ के विधायक श्री चन्दरसिंह सिसोदिया के प्रयास से वर्तमान 05 पद की पूर्ति (1) सर्जरी विशेषज्ञ(2) शिशु रोग विशेषज्ञ(3) निश्चेतना विशेषज्ञ(4) अस्थि रोग विशेषज्ञ(5) पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ की शासन ने पदस्थापना के आदेश जारी किये है।स्वास्थ्य सेवा से संबंधित डॉक्टरों में अभी मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ,रेडियोलॉजिस्ट, ई.एन.टी. विशेषज्ञ,चिकित्सा अधिकारी 5 पद,दंत शल्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट की पदस्थापना होना बाकी है।सिविल अस्पताल गरोठ में शासन से स्वीकृत 54 नवीन पदों संबंधित आदेश की प्रति पोस्ट के साथ उपलब्ध है जिसके अवलोकन से 54 पदों की स्वीकृति की जानकारी स्पष्ट हो जायेगी। विधायक श्री सिसौदिया के निरंतर प्रयास से 100 बिस्तर सिविल अस्पताल की नवीन भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है और आने वाले समय में गरोठ क्षेत्र को शासन से स्वीकृत सभी पदों पर डॉक्टरों की पदस्थापना होकर नवीन भवन तैयार होने पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरोठ क्षेत्र को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।